लैला से माहिरा तक, इन 4 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है अभिषेक शर्मा का नाम
Abhishek Sharma Love Life: अभिषेक शर्मा अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हालांकि, क्रिकेट के मैदान के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी समय-समय पर चर्चाएं होती रही हैं। आइए जानते हैं अभिषेक की इन रूमर्ड गर्लफ्रेंड के बारे में...

1. लैला फैसल
इन दिनों अभिषेक शर्मा का नाम सबसे ज्यादा लैला फैसल के साथ जोड़ा जा रहा है। सितंबर 2026 में एक बार फिर दोनों के रिश्ते की चर्चाएं तेज हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैला को अभिषेक के मैचों के दौरान स्टैंड्स में देखा गया है और वह उनकी बहन कोमल शर्मा की शादी से जुड़े कार्यक्रमों में भी नजर आई थीं। लैला फैसल फैशन और लग्जरी क्लोदिंग से जुड़ी एंटरप्रेन्योर हैं। हालांकि, अभिषेक और लैला दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कंफर्म नहीं किया है।

2. माहिरा शर्मा
पंजाबी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा का नाम भी हाल के समय में अभिषेक शर्मा के साथ जोड़ा गया। जून 2026 में दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर फैंस ने एक जैसी ग्रीन फोर-लीफ क्लोवर ब्रेसलेट नोट की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग करने की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, सिर्फ एक जैसे ब्रेसलेट और सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर लगाए गए इन कयासों की दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
और पढे़ं- सिर्फ एक बार नहीं, 5 बार तूफानी पारियों से अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम
3. दिया मेहता
अभिषेक शर्मा का नाम दिया मेहता के साथ भी जोड़ा जा चुका है। 2024 में दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनके बीच डेटिंग की चर्चा शुरू हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिया ने सोशल मीडिया पर अभिषेक को लेकर एक ऐसा कैप्शन भी शेयर किया था, जिसे फैंस ने रोमांटिक अंदाज में लिया। दिया मेहता के मॉडल और फैशन स्टाइलिस्ट हैं।
4. तान्या सिंह
अभिषेक शर्मा का नाम मॉडल और फैशन डिजाइनर तान्या सिंह के साथ भी जुड़ा था। फरवरी 2024 में तान्या की मौत के मामले की जांच के दौरान पुलिस को अभिषेक और तान्या के बीच कनेक्शन के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस ने अभिषेक से पूछताछ भी की थी और उनका बयान दर्ज किया था। उस समय कुछ रिपोर्ट्स में दोनों के रिश्ते की बात कही गई थी, जबकि पुलिस की शुरुआती जांच में उनके संपर्क में होने की जानकारी सामने आई थी। इसलिए इसे भी पक्का रिश्ता नहीं रूमर्ड रिलेशन ही समझना चाहिए।
अभिषेक शर्मा को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. अभिषेक शर्मा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन हैं?
2026 में उनका नाम सबसे ज्यादा लैला फैसल के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों ने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
2. क्या अभिषेक शर्मा और माहिरा शर्मा डेट कर रहे हैं?
दोनों के डेटिंग की सोशल मीडिया पर अटकलें चली हैं, लेकिन अभिषेक या माहिरा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
3. क्या अभिषेक शर्मा ने किसी रिश्ते को कंफर्म किया है?
जानकारी के आधार पर, इन चर्चित नामों में से किसी के साथ भी अभिषेक शर्मा ने अपने रिश्ते की सार्वजनिक पुष्टि नहीं की है।