MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • भारत जीते या न्यूजीलैंड... लेकिन अभिषेक शर्मा तोड़ेंगे किंग कोहली का विशाल रिकॉर्ड! इतने रन चाहिए

भारत जीते या न्यूजीलैंड... लेकिन अभिषेक शर्मा तोड़ेंगे किंग कोहली का विशाल रिकॉर्ड! इतने रन चाहिए

Abhishek Sharma Upcoming Record: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर मैदान में बल्ले से धूम मचाने के लिए उतर रहे हैं। बीते साल 2025 में उन्होंने विश्व क्रिकेट को अपनी बल्लेबाजी से चौंकाया। नए साल में रिकॉर्ड बनाने उतरेंगे। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 21 2026, 03:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
IND vs NZ टी20i में अभिषेक
Image Credit : AFP

IND vs NZ टी20i में अभिषेक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20i सीरीज का पहला मुकाबला आज नागपुर के मैदान में खेला जाएगा। 3 मैचों की वनडे श्रृंखला में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब मेन इन ब्लू वापसी की राह पर आने के लिए तैयार लग रही है। इसी बीच विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास पहले ही मुकाबले में नया इतिहास रचने का मौका है। यहां हम आपको उसी के बारे में बताएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास
Image Credit : AFP

अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास

अभिषेक शर्मा इस समय दुनिया के सबसे खूंखार टी20 बल्लेबाज हैं। टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी देखने लायक होगी। इस टी20 सीरीज में उनके पास नया इतिहास रचने के सुनहरा मौका है। अभिषेक शर्मा यदि पहले ही टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 82 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वो टी20 में 5000 रनों का आंकड़ा छू लेंगे। इसी के साथ टी20 में भारत के लिए सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

35
टूटेगा विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Image Credit : Getty

टूटेगा विराट कोहली का रिकॉर्ड?

इसी के साथ अभिषेक शर्मा के पास किंग कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का भी जबरदस्त मौका है। विराट ने टी20 करियर में 167 इनिंग खेलने के बाद 5000 रनों का आंकड़ा छुआ था, जबकि अभिषेक शर्मा ने 164 पारियों में 4918 रन बना चुके हैं। ऐसे में उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 82 रनों की जरूरत है। यदि पहले मैच में अभिषेक यह मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो सबसे तेज 5 हजार रन बनाने के मामले में किंग से आगे निकल जाएंगे।

45
सबसे तेज 5000 रन वाले भारतीय
Image Credit : AFP

सबसे तेज 5000 रन वाले भारतीय

फिलहाल टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के पास है। उन्होंने सिर्फ 143 पारियों में ही इस आंकड़े को छू लिया था। वहीं, दूसरे नंबर पर शुभमन गिल का नाम आता है। उन्होंने 154 इनिंग में 5000 रनों का आंकड़ा हासिल किया था। सूची में तीसरे नंबर पर आने का मौका अभिषेक शर्मा के पास है, जो पहले टी20 मुकाबले में हासिल कर सकते हैं। 82 रन बनाकर 165 पारियों में 5 हजार रन बना लेंगे और तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

55
अभिषेक शर्मा का टी20i करियर
Image Credit : AFP

अभिषेक शर्मा का टी20i करियर

अभी तक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल करियर लाजवाब रहा है। उन्होंने 33 मैचों की 32 इनिंग में 1115 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 35.97 और स्ट्राइक रेट 188.03 है। उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 135 रन है। उनके बल्ले से इस फॉर्मेट में 107 चौके और 73 छक्के निकले हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भी अभिषेक भारत के लिए बड़े मैच विनर बन सकते हैं।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
अभिषेक शर्मा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
KKR vs DC Live Streaming: फ्री में कहां-कैसे देखें आज IPL का रोमांचक मुकाबला
Recommended image2
DC vs KKR: प्लेऑफ की रेस में आज कोलकाता से भिड़ेगी दिल्ली, मैच से पहले कैसी है पिच-मौसम का हाल
Recommended image3
गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में इस शख्स की धांसू एंट्री, IPL टीम का साथ छोड़ संभालेगा बड़ी जिम्मेदारी
Recommended image4
DC vs KKR: प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, आज दिल्ली-कोलकाता में टक्कर
Recommended image5
Who Won Yesterday’s IPL Match, 7 May 2026: LSG vs RCB: कल का मैच कौन जीता, लखनऊ बनाम बेंगलुरु रिजल्ट-हाइलाइट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved