MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • आलीशान घर, लग्जरी कारें... अभिषेक शर्मा जीते हैं लग्जरी लाइफ, 25 वर्ष की उम्र में करोड़ों के मालिक

आलीशान घर, लग्जरी कारें... अभिषेक शर्मा जीते हैं लग्जरी लाइफ, 25 वर्ष की उम्र में करोड़ों के मालिक

Abhishek Sharma Net Worth: टीम इंडिया के स्टार युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय क्रिकेट के मैदान पर जमकर चौके लगा रहे हैं। वो बाहरी दुनिया में भी खूब सुर्खियों या रहते हैं। यहां हम आपको उनकी कमाई के बारे में बताएंगे। 

2 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 22 2026, 02:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
अभिषेक शर्मा का जलवा
Image Credit : Instagram/abhisheksharma_4

अभिषेक शर्मा का जलवा

भारतीय टीम में इस समय सबसे खूंखार बल्लेबाज कोई है, तो उनका नाम अभिषेक शर्मा है। मैदान में जब भी वो बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं, तब सामने वाले गेंदबाजों की नींद उड़ जाती है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वो दुनिया में नंबर वन बल्लेबाज भी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 38 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के मारे हैं।

25
अभिषेक शर्मा की कमाई
Image Credit : Instagram/abhisheksharma_4

अभिषेक शर्मा की कमाई

कमाई के मामले में भी अभिषेक शर्मा काफी आगे निकल चुके हैं। 25 साल की उम्र में वो करोड़ों के मालिक बनकर बैठे हुए हैं। अपनी मेहनत के दम पर विश्व क्रिकेट में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 तक अभिषेक की कुल नेटवर्थ 12 से 15 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनकी कमाई का सबसे मुख्य जरिया क्रिकेट है। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी रकम कमाते हैं। वहीं, आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं, जहां से करोड़ों फीस मिलती है।

35
BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
Image Credit : Instagram/abhisheksharma_4

BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?

25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं। उन्हें बोर्ड ने ग्रेड सी में रखा हुआ है। घरेलू टूर्नामेंट में भी उनकी अच्छी कमाई होती है। कॉन्ट्रैक्ट के जरिए उन्हें 1 करोड़ रुपए की राशि साल में दी जाती है। उन्हें 2024-25 में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड सी में रखा गया है। फिलहाल वो सिर्फ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट ही खेल रहे हैं।

45
आलीशान घर के मालिक हैं अभिषेक
Image Credit : Instagram/abhisheksharma_4

आलीशान घर के मालिक हैं अभिषेक

अभिषेक शर्मा का घर पंजाब के अमृतसर में है। उनका घर बेहद ही आधुनिक और स्टाइलिश है। उस घर में पेस्टल इंटीरियर, शानदार फर्नीचर और लॉन बनाया गया है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इसके अलावा अभिषेक का चंडीगढ़ में भी एक घर है, जो किसी बंगला से कम नहीं है। अभिषेक के घर की पहली झलक में ही ग्रैंड एंट्रेंस दिखता है। लकड़ी और लोहे का बड़े से गेट में खूबसूरत डिजाइन बना हुआ है।

55
कारों का कलेक्शन
Image Credit : Instagram/abhisheksharma_4

कारों का कलेक्शन

अभिषेक शर्मा कारों के भी काफी ज्यादा शौकीन हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक धांसू कारों का कलेक्शन है। उन्होंने एशिया कप 2025 के बाद फरारी पुरोसंगु खरीदी थी। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसके अलावा हवल एच9 एसयूवी उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (एशिया कप 2025) में मिला था। उनके पास BMW 320D भी है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
अभिषेक शर्मा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB Mystery Girl Maya: कौन हैं RCB vs LSG मैच की वायरल ब्यूटी?
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image3
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th April 2026: RCB vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 23वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image4
T20 वर्ल्ड कप जिताया, फिर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर क्यों मंडरा रहे संकट के बादल?
Recommended image5
RCB vs LSG Live Streaming: कहां देखें आज का IPL मैच, जानें पूरी डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved