आखिर क्यों Sakshi Dhoni ने स्टेडियम में Jayaram के पैर छुए? ज़ीवा धोनी को सुलाने के लिए कौन सा गाना गाया जाता था? Chennai Super Kings का मैच देखने पहुंचे जयराम उस वक्त क्यों हैरान रह गए? 20 साल बाद किस फिल्म में फिर साथ नजर आएंगे जयराम और Urvashi?
Celebrity Viral News: साउथ के जाने-माने एक्टर जयराम ने क्रिकेटर एम.एस. धोनी की पत्नी साक्षी से अपनी एक यादगार मुलाकात का किस्सा सुनाया है। जयराम के मुताबिक, यह वाकया तब हुआ जब वो चेन्नई सुपर किंग्स का एक मैच देखने गए थे। स्टेडियम में जब वो बैठे थे, तो साक्षी उनसे मिलने आईं और आते ही उनके पैर छू लिए। यह देखकर जयराम हैरान रह गए। यह किस्सा जयराम ने अपनी नई फिल्म 'परिमलम एंड को' के प्रमोशन के दौरान शेयर किया।

जयराम ने बताया, "यह एक हफ्ता पहले की बात है। मैं चेन्नई में IPL मैच देखने गया था। मैं अपनी सीट पर बैठा था और मैंने देखा कि धोनी की पत्नी साक्षी आ रही हैं। मैंने अपने साथ बैठे दोस्त से धीरे से कहा कि वो देखो, धोनी की पत्नी हैं। लेकिन असल में वो मेरी तरफ ही आ रही थीं। वो दूर से दौड़कर आईं और मेरे पैरों में गिर गईं। उन्होंने कहा कि वो मेरी बहुत बड़ी फैन हैं।"
जयराम ने आगे कहा, "मैं तो एकदम चौंक गया। मुझे लगा कि शायद उन्होंने गलती से किसी और के धोखे में मेरे पैर छू लिए। लेकिन वो मुझे जानती थीं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ज़ीवा की देखभाल करने वाली आया मलयाली थीं। वो ज़ीवा को सुलाने के लिए अक्सर मेरी फिल्म का गाना 'अंबालप्पुझा उन्नीकन्ननोडु नी' गाती थीं। साक्षी ने बताया कि ज़ीवा वही गाना सुनकर सोती थी।"
आपको बता दें कि 'परिमलम एंड को' फिल्म में जयराम और एक्ट्रेस उर्वशी 20 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म को पांडिराज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में योगी बाबू, मिश्किन, सैंडी और संजना कृष्णमूर्ति जैसे कलाकार भी हैं।
