Saurav Ganguly biopic: भारतीय क्रिकेट में पहली बार अग्रेशन लाने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली को माना जाता है। टीम इंडिया के वह एक एग्रेसिव कप्तान रहे हैं। अब उनके शानदार जीवनी पर फिल्म बनने जा रही है। ऐसे में उनका अंदाज थिएटरों में दिखने वाला है। 

Saurav Ganguly biopic: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने क्रिकेट के मैदान पर कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने उसे वक्त क्रिकेट खेला है, जब सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और जहीर खान जैसे खिलाड़ी टीम में थे। भले ही उनके नाम कोई विश्व कप ट्रॉफी नहीं है, लेकिन अग्रेशन में उन्होंने भारतीय टीम को आगे जरुर बढ़ाया। वो ऐसे कप्तान रहे हैं, जिन्होंने विदेशों में जाकर सामने वाली टीम को खुली चुनौती देनी शुरू को थी। लॉर्ड्स में दादा का किया गया सेलिब्रेशन कोई क्रिकेट फैन कैसे भूल सकता है। क्रिकेट के मैदान में तो उनका करियर समाप्त हो चुका है, लेकिन अब उनकी स्टोरी सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। जी हां, एक्टर राजकुमार राव दादा के रोल में दिखने वाले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बॉलीवुड के नए शहंशाह बन चुके हैं राजकुमार

एक्टर राजकुमार राव किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर आई उनकी फिल्म स्त्री 2 ने गदर मचा दिया था। 800 करोड़ से ऊपर की कमाई थी। केवल 50 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकुमार की इस फिल्म ने 874.58 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह साल 2024 में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। ऐसे में राजकुमार की पापुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई। खबर के मुताबिक, अब वह सौरभ गांगुली की बायोपिक 'दादा' में दिखाई दे सकते हैं।

सिल्वर स्क्रीन पर गांगुली की बायोपिक से होगा धमाल

क्रिकेटर सौरभ गांगुली की बायोपिक को लेकर राजकुमार राव का नाम लगभग फिक्स माना जा रहा है। फिल्म 'दादा' को प्रोड्यूस करने वाले प्रोड्यूसर का नाम लव रंजन है। वहीं, विक्रमादित्य मोटवाने इस फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं। इसका ऐलान साल 2021 में ही कर दिया गया था।

Scroll to load tweet…

माता के दर्शन करने पहुंचे MS Dhoni, क्या CSK को मिलेगी एक और IPL ट्रॉफी?

गांगुली के रोल के लिए इस सुपरस्टार से भी किया था संपर्क

टाइम्स ऑफ इंडिया के खबर के अनुसार, दादा के रोल करने के लिए आयुष्मान खुराना से कांटेक्ट किया गया था। उन्होंने इसके लिए हां भी कर दिया लेकिन बाद में वह किसी दूसरे कॉन्ट्रैक्ट में व्यस्त हो गए। एनिमल मूवी से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले एक्टर रणबीर कपूर का नाम भी जुड़ा था। लेकिन अब सौरभ गांगुली के रोल में राजकुमार राव का आना लगभग तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा का नया अवतार, काले लिबास में लूटी महफील