IPL टीम SRH की मालकिन काव्या मारन इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ रही है, कि उनकी शादी साउथ पॉपुलर सिंगर अनिरुद्ध रविचंद्र के साथ होने वाली है। इसी पर अब अनिरुद्ध ने सफाई दी है। 

Kavya Maran Wedding Rumours: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। IPL के दौरान उनका रिएक्शन और सेलीब्रेशन हरेक फैंस का दिल जीत लेता है। वैसे तो वो अपनी अनोखे अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इस बार किसी और बात को लेकर वो लोगों की जुबां पर बनी हुई हैं। दरअसल, काव्या और साउथ सिनेमा के पॉपलुर म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंद्र के बीच रिश्ते की खबर ने हंगामा मचा दिया है। कई रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है, कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन, अब इसपर से पर्दा उठा है और अनिरुद्ध ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने अफवाहों पर एक पोस्ट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साउथ सिंगर अनिरुद्ध रविचंद्र ने IPL टीम SRH की मालकिन काव्या मारन के साथ अपनी विवाह की अफवाहों को लाइटली खारिज किया है। दोनों के बीच शादी की खबरों ने सोशल मीडिया का बाजार गर्म कर रखा था। लेकिन, अब इसपर अनिरुद्ध ने विराम लगाते हुए फैंस को चुप रहने की अपील कर दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर ट्वीट में लिखा है कि "शादी? हाहा... शांत रहो यार, प्लीज अफवाहें उड़ाने पर ब्रेक लगाओ।" इस फनी लाइन के साथ उन्होंने शादी के अफवाह को खारिज किया है।

Scroll to load tweet…

सफाई के बावजूद भी फैंस के मन में चल रहे हैं सवाल

अनिरुद्ध और काव्या के बीच रिश्ते को लेकर अभी तक किसी तरह की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई थी। इसके साथ ही अब सिंगर ने ट्वीट करके सबकी बोलती बंद कर दी। हालांकि, डेटिंग की अफवाहों पर उनकी ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब ऐसी स्थिति में फैंस के मन में एक और सवाल चलने लगा है, कि भले ही वे दोनों शादी नहीं कर रहे हैं। लेकिन, वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अभी भी उनके ऊपर से फैंस का शक कम नहीं हुआ है।

कहां से फैली काव्या और अनिरुद्ध के बीच शादी की बात

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंद्र के बीच रिश्ते की खबर ने उस समय आग पकड़ी जब एक खबर में दावा किया गया, कि दोनों एक साल से शादी करने की सोच रहे हैं। कुछ फैंस ने यहां तक दावा कर दिया कि उन्होंने दोनों को निजी डिनर पर भी देखा है। वे एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसके अलावा यह भी बोला गया कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, जो सिंगर अनिरुद्ध के लिए रिश्तेदार हैं, उन्हें काव्या के पिता सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन से बातचीत करते देखा गया। इन दावों ने दोनों के बीच शादी के रयूमर्स को चिंगारी दे दी।