भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। इस बीच अनुष्का के साथ उनकी एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद मुंबई में विक्ट्री परेड में शामिल होकर विराट कोहली सीधा लंदन रवाना हो गए और यहां पर अपने बीवी और दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच इंटरनेट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की रीसेंट तस्वीर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर लंदन में ही क्लिक की गई है, जिसमें विराट और अनुष्का दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं और बहुत प्यारे लग रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं विरुष्का की ये लेटेस्ट तस्वीर...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फ्लोरल गाउन में नजर आईं अनुष्का-विराट दिखें कूल

ट्विटर (X) पर Dev Muniwala नाम से बने हैंडल पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लेटेस्ट तस्वीर शेयर की गई है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा ने लॉन्ग फ्लोरल प्रिंट मैक्सी ड्रेस पहनी हैं। इसके साथ उन्होंने एक छोटा सा नेकलेस कैरी किया है और शॉर्ट हेयर में वह बहुत ही स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं, विराट कोहली स्काई ब्लू टी-शर्ट, क्रीम शॉर्ट्स और टोपी लगाए काफी हैंडसम लग रहे हैं और स्पेक्स में उनका लुक काफी स्टाइलिश दिख रहा है। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने इसी साल फरवरी में एक बेटे को जन्म दिया था और बेटे के जन्म के 5 महीने बाद ही वापस अनुष्का प्री प्रेग्नेंसी शेप में आ गई हैं।

Scroll to load tweet…

6 साल से बड़े पर्दे से दूर है अनुष्का शर्मा

बता दें कि अनुष्का शर्मा को आखिरी बार 2018 में शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे से ब्रेक ले लिया है। लेकिन वो जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस से कमबैक करेंगी। 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ। इसके बाद फरवरी 2024 में उन्होंने एक बेटे अकाय कोहली को जन्म दिया। अपने बच्चों को लेकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बहुत पजेसिव है और उनकी कोई भी पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते हैं, ना ही पैपराजी को क्लिक करने देते हैं।

विराट जल्द करेंगे मैदान पर वापसी

दूसरी तरफ विराट कोहली की बात की जाए, तो इस समय वह ब्रेक पर चल रहे हैं। लेकिन जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वह वापसी कर सकते हैं। इस सीरीज में पहली बार भारतीय टीम नए कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में खेलेगी।

और पढ़ें- Women Asia Cup 2024: श्रीलंकाई कप्तान ने रचा इतिहास, 20 साल बाद किया यह कारनामा