Arjun-Shami in LSG: आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और युवा के अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेड कर लिया है। दोनों खिलाड़ी पहली बार इस टीम के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। आईए जानते हैं, दोनों को कितनी सैलरी दी जाएगी।
IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 का रिटेंशन लिस्ट जारी होना शुरू हो गया है। सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करना चालू कर दिया है। इसी बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जाइंट्स में शामिल हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों को ट्रेड के जरिए एलएसजी ने अपने साथ जोड़ने की ऑफिशियल पुष्टि कर दी है। पिछले सीजन शमी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए और अर्जुन मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे।
LSG ने फैंस को दिया ऑफिशियल अपडेट
शनिवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स फ्रेंचाइजी ने अपने फैंस को दोनों खिलाड़ियों के शामिल होने के बारे में आधिकारिक अपडेट दिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए लखनऊ ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा 'तेज भी, जुनून भी और अब शमी भाई पर LSG का रंग भी।" इसके बाद अर्जुन के लिए पोस्टर जारी करते हुए फ्रेंड चाहिए ने लिखा, “नया सफर, नहीं पहचान अर्जुन अब एलएसजी के नाम।”
संजीव गोयनका ने शेयर की तस्वीर
इसके अलावा लखनऊ सुपरजाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका का एक फोटो मोहम्मद शमी के साथ सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। डॉ संजीव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुस्कुराइए... आप लखनऊ में हैं। सुपरजाइंट्स परिवार में आपका स्वागत है।"
और पढ़ें- पंजाब किंग्स का रिटेंशन मोड ऑन, मैक्सवेल-कुलदीप सहित ये 4 खिलाड़ी टीम से आउट
शमी को LSG कितनी सैलरी देगी?
मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने ट्रेड सनराइजर्स हैदराबाद के साथ किया है। भारतीय तेज गेंदबाज पिछले सीजन मेगा एक्शन में एसआरएच के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। इस गेंदबाज को कुल 10 करोड़ रुपए देकर टीम में रखा गया था। अब नई टीम में भी इस खिलाड़ी को इतनी ही रकम दी जाएगी। उनकी सैलरी में किसी प्रकार की कटौती फ्रेंचाइजी नहीं करेगी।
अर्जुन को LSG कितनी सैलरी देगी?
वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जेंट्स ने मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया है। इस युवा गेंदबाज को साल 2021 में मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी में खरीदा था। 2 साल बाद यानी 2023 आईपीएल सीजन में उन्हें पहली बार डेब्यू करने का मौका मिला। इस खिलाड़ी को मुंबई की तरफ से कुल 30 लख रुपए दिए जा रहे थे। इतना ही रकम लखनऊ इस खिलाड़ी को देगी।
और पढ़ें- इस दिन इस जगह होगा IPL 2026 मिनी ऑक्शन, जानें पूरी डिटेल्स
