भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Cricketer Prithvi Shaw) के साथ हाथापाई करने की आरोपी सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर सपना गिल सहित 3 अन्य आरोपियों को मुंबई कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

Prithvi Shaw Selfie Row. भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई करने की आरोपी सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर सपना गिल सहित 3 अन्य आरोपियों को मुंबई कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक दिन पहले ही इस मामले के चौथे आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। भारतीय टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के साथ मुंबई के एक फाइव स्टार होटल के बाहर मारपीट की घटना हुई थी जिसके बाद क्रिकेटर के दोस्त ने ओशिवारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों मिली न्यायिक हिरासत

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर हमला करने की आरोपी सपना गिल गिल और अन्य आरोपियों को सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने पर मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया। पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें घटना में इस्तेमाल किए गए बेसबॉल बैट और गाड़ी को अभी बरामद करना है। लेकिन कोर्ट ने यह याचिका खारिज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन आरोपियों पर दंगा करने, जबरन वसूली करने के आरोपों के अलावा आईपीसी की धारा 387 को भी जोड़ा गया है। वहीं सपना गिल के वकील काशिफ अली खान ने कोर्ट से कहा कि यह धारा सिर्फ आरोपी को परेशान करने के लिए लगाई गई है।

आखिर क्यों हुआ पृथ्वी शॉ पर हमला

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से मना किया तो आठ लोगों ने उनके दोस्त पर हमला कर लिया। एक महिला फैन बेसबॉल बैट लेकर पृथ्वी शॉ की पिटाई करने आ गई। फाइव स्टार होटल के सामने सड़क पर महिला और पृथ्वी शॉ के बीच हाथापाई हुई। बेसबॉल के डंडे से लैस उपद्रवियों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार में तोड़फोड़ की। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। जिनमें से 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह घटना मुंबई के ओशिवारा थाना क्षेत्र की है। पृथ्वी शॉ अपने बिजनेस मैन दोस्त से मिलने एक फाइव स्टार होटल में पहुंचे थे। इसी दौरान सना गिल और शोभित ठाकुर नाम के दो लोगों ने पृथ्वी के साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे। पृथ्वी इस बात के लिए तैयार नहीं थे। उस वक्त पृथ्वी होटल में थे लेकिन बाहर निकलते ही उनके साथ हाथापाई की गई।

यह भी पढ़ें

Prithvi Shaw Selfie Row: मुंबई पुलिस की चौथी गिरफ्तारी, गला काटने की धमकी देने वाला युवक पकड़ा गया