MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • पाकिस्तान की राह पर बांग्लादेश! टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने से होंगे 3 भयानक नुकसान; पाई-पाई को तरसेंगे

पाकिस्तान की राह पर बांग्लादेश! टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने से होंगे 3 भयानक नुकसान; पाई-पाई को तरसेंगे

Bangladesh Out of T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू हो रही टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम अब नजर नहीं आएगी। ICC ने साफ अल्टीमेटम दिया था, कि उन्हें भारत में खेलना ही होगा, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। अब भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।  

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 22 2026, 07:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से आउट
Image Credit : Getty

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से आउट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में अब 2 हफ्ते का समय रह गया है, लेकिन इसी बीच क्रिकेट जगत में भूचाल आ गया है। बांग्लादेश की टीम अब इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं है। आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को निर्णय लेने के लिए 24 घंटे की इजाजत दी थी। गुरुवार को ढाका में BCB और बांग्लादेश सरकार की बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि टीम टी20 वर्ल्ड कप भारत में नहीं खेलेगी। इस निर्णय ने पाकिस्तान की याद ताजा कर दी है। PCB के बाद BCB अब एक ही रास्ते पर चल पड़ी है।

25
बांग्लादेश को लगेंगे 3 बड़े झटके
Image Credit : Getty

बांग्लादेश को लगेंगे 3 बड़े झटके

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने वहां की सरकार के साथ बैठक की और यह फैसला लिया कि उनकी टीम भारत में नहीं खेलेगी। उन्होंने इसे ICC की नाकामी बताया। सेक्रेट्री ने कहा कि, आईसीसी ने हमारे मुकाबले शिफ्ट नहीं किए। हम वर्ल्ड कप के बारे में नहीं जानते, इसकी लोकप्रियता कम होती जा रही है। आईसीसी ने 20 करोड़ फैंस को निराश किया। क्रिकेट अब ओलंपिक की ओर बढ़ रहा है, लेकिन हमारे जैसा देश वहां नहीं जा रहा है, तो ये आईसीसी की नाकामी है। अब टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने से BCB को 3 भयानक नुकसान होंगे।

35
बांग्लादेश की विश्वस्तरीय बेइज्जती
Image Credit : Getty

बांग्लादेश की विश्वस्तरीय बेइज्जती

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर होने पर पूरे विश्व क्रिकेट में बेइज्जती हो गई है। इस टूर्नामेंट में दुनियाभर के 20 देश भाग ले रहे हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। ICC ने साफ कर दिया था, कि बांग्लादेश के मुकाबले शिफ्ट नहीं किए जाएंगे, क्योंकि इससे काफी नुकसान और फैंस को दिक्कत होगी। मगर BCB ने एक नहीं सुनी और पूरे विश्वस्तरीय बेइज्जती करवा ली। इस निर्णय के बाद भारत सहित दुनियाभर के देश उनके मुंह पर थू-थू कर रही है।

45
पाई-पाई के होंगे मोहताज
Image Credit : Getty

पाई-पाई के होंगे मोहताज

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सबसे बड़ा झटका पैसों के मामले में लगने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने से ब्रांड्स प्रमोशन, स्ट्रीमिंग ब्रॉडकास्ट और ICC से मिलने वाले इनाम से हाथ धोना पड़ेगा। इस बोर्ड की ब्रांड वैल्यू भी काफी कम हो जाएगी। फैंस भी इससे काफी निराश होंगे और फिर मैचों में इंट्रेस्ट नहीं लेंगे, जिससे टिकट की बिक्री कम होगी। वर्ल्ड कप में फैंस की करोड़ों में संख्या होती है, जिससे कमाई के आंकड़े कम होंगे। इन सभी चीजों में भारी लॉस का सामना बांग्लादेश को करना होगा।

55
टीम का क्रेज होगा कम
Image Credit : Getty

टीम का क्रेज होगा कम

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के फैंस काफी ज्यादा हैं। हमेशा इस टीम के सपोर्ट में फैंस को झूमते हुए देखा जाता है, लेकिन अब इसका सीधा असर टीम पर पड़ेगा। टी20 वर्ल्ड कप में कहां भी खेला गया हो, इस टीम के फैंस वहां जरूर दिखते हैं। भारत में यदि BCB की टीम खेलने आती, तो भारी संख्या में फैंस मैच देखने आते, मगर अब ऐसा नहीं होगा। खासकर भारत और पाकिस्तान के साथ मुकाबले होते हैं, तो टीम को लेकर फैंस का क्रेज काफी अधिक होती है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
T20 वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image2
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th April 2026: RCB vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 23वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image3
T20 वर्ल्ड कप जिताया, फिर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर क्यों मंडरा रहे संकट के बादल?
Recommended image4
RCB vs LSG Live Streaming: कहां देखें आज का IPL मैच, जानें पूरी डिटेल
Recommended image5
KKR vs LSG: क्या विराट कोहली को परेशान करेगी शमी की स्विंग, मैच से पहले जानें कैसी है पिच-मौसम अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved