जन्नत की हूर लगती हैं बेन स्टोक्स की वाइफ, देखें 5 सबसे खूबसूरत Pics
Who is Ben Stokes Wife: बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 14 साल के बाद एशेज सीरीज के मुकाबले में हरा दिया है। मेलबर्न में खेले गए मैच में 4 विकेट से जीत मिली। क्रिकेट के अलावा प्रेम के ममाले में भी लाजवाब स्टोरी बना रखी है।

बेन स्टोक्स की कप्तानी
बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज 2025-26 के चौथे टेस्ट में 4 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला इंग्लिश टीम ने 2 दिनों में अपने नाम कर लिया और 14 साल के बाद कंगारू को इस श्रृंखला में रौंदा है। स्टोक्स ने दूसरी पारी में 3 विकेट लिए। स्टोक्स जितने शानदार प्लेयर हैं, उससे कहीं ज्यादा उनकी लव स्टोरी है।
बेन स्टोक्स की पत्नी कौन हैं?
इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स की पत्नी कान नाम क्लारे रेटक्लिफ है। वह पेशे से एक प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका हैं। स्टोक्स और क्लारे ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था। अच्छे से समझने के बाद उन्होंने इस रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला किया।
बेन स्टोक्स की लव स्टोरी फिल्मी
बेन स्टोक्स और क्लारे रेटक्लिफ की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। साल 2017 में स्टोक्स ने अपनी शादी रचाई थी। इससे पहले 2013 में ही दोनों की मुलाकात हो चुकी थी, जिसके बाद फिर बात आगे बढ़ती चली गई। जब दोनों की मुलाकात हुई थी, तब क्लारे के पिता का निधन भी हो गया था, जिससे वो काफी टूट गई थीं।
बेन स्टोक्स ने दिया सहारा
क्लारे रेटक्लिफ के पिता का निधन होने के बाद क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने उन्हें काफी ज्यादा सपोर्ट किया था। दोनों की पहली मुलाकात एक काउंटी क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। रेटक्लिफ ने इस मीटिंग के बाद स्टोक्स को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसके बाद दोनों ने बातचीत शुरू कर दी। चैटिंग काफी आगे तक चली गई।
शुरू में कम मिलते थे दोनों
स्टोक्स और रेटक्लिफ की जब रिश्ते की पहली शुरुआत हुई थी, तब उस समय दोनों काफी कम मिलते थे। दरअसल, रेटक्लिफ टॉनटन में अपनी पढ़ाई कर रही थी और बेन डरहम में क्रिकेट खेलते थे। हालांकि, जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती गईं, उसी प्रकार उन्होंने टाइम निकालना भी शुरू कर दिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर भी अपने रिश्ते का खुलासा किया।
खूबसूरती में हीरोइन लगती हैं रेटक्लिफ
बेन स्टोक्स की वाइफ क्लारे रेटक्लिफ ख़ूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं लगती हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी है। वो हमेशा अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। क्रिसमस के मौके पर भी उन्होंने शानदार तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया।