क्रिकेट के मैदान पर अक्सर ऐसा होता है, जो पहली बार होता है। यही इस खेल की खासियत भी है लेकिन कई बार यह पहली बार वाला मामला बवाल भी मचा देता है। ऐसा ही एक मैच खेला गया है। 

Cambodia vs Indonesia. कंबोडिया क्रिकेट टीम और इंडोनेशिया के बीच 23 नवंबर को एक मैच खेला गया। यह मैच क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा गया क्योंकि इंडोनेशिया की टीम बिना एक भी मैच खेले मुकाबला जीत गई है। आखिर ऐसा क्यों हुआ, इसकी वजह भी कम शॉकिंग नहीं है। आइए जानते हैं आखिर कंबोडिया और इंडोनेशिया के बीच ऐसा क्या हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंपायरिंग की वजह से मच गया बड़ा बवाल

कंबोडिया बनाम इंडोनेशिया के बीच मैच जारी था, इसी बीच 12वें ओवर में बवाल हो गया। दरअसल, इंडोनेशिया के गेंदबाज धनेश शेट्टी की गेंद पर लुकमान बट्ट को अंपायर ने आउट दे दिया। अंपायर का यह फैसला बल्लेबाज को रास नहीं आया और अपने रनिंग पार्टनर को लेकर वे सीधे मैदान से वॉक आउट कर गए। बाद में काफी देर तक दोनों प्लेयर्स का इंतजार किया गया लेकिन कंबोडियाई टीम ने बाद में मैच ही खेलने से इंकार कर दिया। इसी वजह से इंडोनेशिया को फील्ड से ही वॉकओवर दे दिया गया और इंडोनेशिया बिना एक भी गेंद खेले मैच को जीत गई।

इंडोनेशिया ने 4-2 से जीत ली यह सीरीज

इंडोनेशिया और कंबोडिया के बीच कुल 6 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई। पहले मैच में इंडोनेशिया की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे टी20 में भी इंडोनेशिया ने 8 विकेट से एकतरफा मुकाबला जीत लिया। तीसरे मैच में कंबोडिया ने पलटवार किया और इंडोनेशिया को 8 विकेट से हरा दिया। इसके बाद चौथे टी20 में फिर से इंडोनेशिया ने जीत दर्ज की और सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। 5वां टी20 मैच कंबोडिया की टीम ने जीत लिया। जबकि 6ठें मैच में इंडोनेशिया को वॉकओवर दे दिया गया और टीम ने 4-2 से यह सीरीज अपने नाम कर ली।

यह भी पढ़ें

वर्ल्ड कप में भारत के हार के बाद आस्ट्रेलिया की सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट वायरल, कई आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स ने भी किया लाइक