India vs New Zealand Champions Trophy 2025 Final ने रचा इतिहास, JioCinema-Hotstar पर 89 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा लाइव स्ट्रीमिंग, बना डिजिटल व्यूअरशिप का नया रिकॉर्ड। 

Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) जीत ली है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को चार विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत ने व्यूअरशिप में ऐतिहासिक बढ़त दर्ज करायी है। टीम इंडिया को चैंपियन्स ट्रॉफी उठाते हुए दुनिया के 89 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा और माध्यम बना जियो हॉटस्टार (Jio-Hotstar)। यहां से लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी जिसकी वजह से टूर्नामेंट दुनिया के कोने-कोने तक लाइव देखा जा सका।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Jio-Hotstar पर बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारत की जीत का जश्न केवल मैदान तक सीमित नहीं रहा बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी इसका जलवा देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 89 करोड़ से अधिक दर्शकों ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए यह ऐतिहासिक लम्हा देखा। यह किसी भी क्रिकेट मैच के लिए अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल व्यूअरशिप रिकॉर्ड है।

टीम इंडिया की जीत पर त्योहार जैसी खुशियां और जश्न

भारत के इस ऐतिहासिक खिताब जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। फैंस ने पटाखे जलाए, सड़कों पर रैलियां निकालीं और सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। जियो सिनेमा और हॉटस्टार पर एक साथ इतने दर्शकों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि भारत में एक त्योहार है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…