आईपीएल 2026 में मंगलवार 5 मई को बेहद अहम मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच है। दोनों ही टीमें टॉप-4 में जगह पाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। जानते हैं मुफ्त में कहां देख सकते हैं आज का रोमांचक मुकाबला। 

CSK vs DC Live Streaming Details: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज के मैच में सभी की निगाहें एक बार फिर केएल राहुल की बल्लेबाजी पर रहेंगी, जो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अगर आप भी ये मैच मिस नहीं करना चाहते, तो जानिए फ्री में कहां और कैसे देखें।

DC vs CSK Live Streaming: कहां और कैसे देखें मैच

Delhi Capitals (DC) और Chennai Super Kings (CSK) के बीच होने वाला यह रोमांचक मुकाबला फैंस कई प्लेटफॉर्म पर आसानी से लाइव देख सकते हैं। चाहे आप टीवी पर मैच देखना पसंद करते हों या मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, आपके लिए दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।

TV पर लाइव मैच: Star Sports Network पर प्रसारण

अगर आप टीवी पर मैच देखने का मजा लेना चाहते हैं, तो यह मुकाबला Star Sports Network पर लाइव दिखाया जाएगा। यहां आपको शानदार वीडियो क्वालिटी, एक्सपर्ट कमेंट्री, गहराई से मैच का विश्लेषण (Analysis) देखने को मिलेगा। बड़े स्क्रीन पर मैच देखने का अनुभव अलग ही होता है, जहां हर गेंद और हर शॉट का रोमांच और भी बढ़ जाता है।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग: मोबाइल और वेबसाइट पर देखें

अगर आप मोबाइल या इंटरनेट पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट के जरिए कहीं भी और कभी भी मैच देख सकते हैं। यह विकल्प खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो घर से बाहर हैं या यात्रा कर रहे हैं।

CSK vs DC मैच डिटेल्स: तारीख, समय और मैदान

  • तारीख: मंगलवार, 5 मई 2026
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (दिल्ली ने टॉस जीत बैटिंग चुनी)
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे
  • मैदान: अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली

भारत और आसपास के देश में लाइव टेलीकास्ट

भारत और भूटान: Star Sports Network

6 भाषाओं में 10 चैनलों पर प्रसारण (अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़)

नेपाल, श्रीलंका, मालदीव: Star Sports, Yupp TV

एशिया में IPL 2026 लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान: Yupp TV

बांग्लादेश: Gazi TV

अफगानिस्तान: RTA TV

मलेशिया, ब्रुनेई: Astro

हांगकांग: PCCW

सिंगापुर: StarHub

यूरोप और अमेरिका में लाइव ब्रॉडकास्ट

UK और आयरलैंड: Sky Sports Cricket Sky Sports Main Event

USA और कनाडा: Willow TV

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में IPL कवरेज

ऑस्ट्रेलिया: Kayo Sports, Foxtel (चैनल 501 और Foxtel App)

न्यूज़ीलैंड: Sky Sport NZ

अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में IPL लाइव

दक्षिण अफ्रीका और उप-सहारा क्षेत्र: SuperSport

MENA/UAE: CricLife1 (eLife पर उपलब्ध)

अरब जगत: beIN Sports

अन्य देशों में IPL 2026 प्रसारण

कैरिबियन: Flow Sports (Flow Sports 2)

पापुआ न्यू गिनी: EMTV

मालदीव: Yupp TV, Medianet