क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनके रिश्ते में दरार की अटकलें तेज हो गई हैं। 2020 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने अभी तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा इन दिनों काफी चर्चा में है। पिछले कई दिनों से ये अफवाह फैल रही है कि दोनों की राहें जल्द ही अलग होने वाली है। हालांकि दोनों की तरफ से अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। दोनों को लेकर अब एक जानकारी सामने आई है जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों की राहें जल्द ही अलग होने वाली है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो 

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। पर हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बाद तलाक की खबरों को हवा मिल गई। दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी पत्नी धनश्री को अनफॉलो कर दिया है और उनके साथ सारी तस्वीरें भी डिलीट कर दी है। वहीं धनश्री ने भी युजवेंद्र को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से ये अफवाह फैल रही है कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है और दोनों जल्द ही तलाक ले सकते हैं। 

2020 में हुई थी शादी

क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह और फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की शादी 22 दिसंबर 2020 में हुई थी। एक इंटरव्यू में धनश्री ने बताया था कि चहल से उनकी मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई थी। चहल ने डांस सीखने के लिए उनकी ऑनलाइन क्लास में दाखिला लिया था और उसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

यह भी पढ़ें: क्या भारत से गरीबी मिट रही है? SBI की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!