'सचिन-कोहली से भी बड़ा खिलाड़ी बनेगा Vaibhav Sooryavanshi', किसने की यह भविष्यवाणी
साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ने युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। स्टेन ने कहा कि वैभव में सचिन और कोहली से भी बड़ा खिलाड़ी बनने की क्षमता है और वो 'भारतीय क्रिकेट का खजाना' हैं।
18

Image Credit : X/@StarSportsIndia
भारतीय क्रिकेट का कीमती खजाना
डेल स्टेन ने वैभव सूर्यवंशी को 'भारतीय क्रिकेट का कीमती खजाना' और अपने देखे हुए सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि वैभव, सचिन और विराट से भी ज्यादा सफलता हासिल कर सकते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
Image Credit : ANI
IPL 2026 में जीता ऑरेंज कैप
15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 776 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की T20I टीम में भी जगह मिली।
38
Image Credit : Getty
सचिन-कोहली दोनों को पीछे छोड़ देंगे?
SA20 टूर्नामेंट के 5वें सीजन से पहले एक बातचीत में स्टेन ने कहा, 'हम सचिन और विराट जैसे खिलाड़ियों के बारे में सोचते हैं, लेकिन यह बच्चा क्रिकेट की दुनिया में धमाका करने वाला है। अपने करियर के अंत तक वह इन दोनों से भी बड़ा खिलाड़ी बनेगा।'
48
Image Credit : X/@Maina_Singhx77
साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों से अलग हैं वैभव
स्टेन ने कहा कि साउथ अफ्रीका में इस वक्त 14 या 15 साल का कोई ऐसा 'वंडरकिड' नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमारे पास टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की क्लास ही अलग है। वह मौजूदा दौर के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से बेहतर बैटिंग करते हैं।'
58
Image Credit : Getty
BCCI को डेल स्टेन की चेतावनी
स्टेन ने BCCI को चेतावनी देते हुए कहा कि इस युवा खिलाड़ी को संभालना एक बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा, 'अगर उन्हें सही तरीके से हैंडल नहीं किया गया, तो हम बीच में ही एक शानदार खिलाड़ी को खो सकते हैं।'
68
Image Credit : Getty
वैभव की ताकत: क्लीन हिटिंग
42 साल के पूर्व तेज गेंदबाज के मुताबिक, वैभव की सबसे बड़ी ताकत उनकी बॉल-स्ट्राइकिंग क्षमता है। स्टेन ने कहा, 'वह गेंद को शानदार तरीके से हिट करते हैं। भारतीय पिचों और छोटी बाउंड्री का उन्होंने बखूबी फायदा उठाया है।'
78
Image Credit : BCCI
वैभव की कमजोरी: शॉर्ट बॉल?
स्टेन का मानना है कि वैभव को चुनौती देने के रास्ते अब भी हैं। उन्होंने IPL में कगिसो रबाडा की गेंदबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि शॉर्ट-पिच गेंदों से इस युवा खिलाड़ी को परखा जा सकता है।
88
Image Credit : Getty
'फियर फैक्टर' करेगा काम
स्टेन ने समझाया, 'रबाडा ने उन्हें अच्छी गेंदबाजी की। वैभव अभी बहुत छोटा (14-15 साल) है। क्रिकेट में डर का माहौल बनाना जरूरी है। बाउंस और शॉर्ट बॉल फेंकना गेंदबाजों के लिए एक अच्छा विकल्प है।'
Latest Videos