Karun Nair Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी फाइनल के बीच करुण नायर के साउथ जोन टीम का साथ छोड़ने से विवाद खड़ा हो गया है। टीम मैनेजमेंट ने पर्सनल कारण बताया, लेकिन बेंगलुरु में उनके शतक और सोशल मीडिया रिएक्शन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्या थी नायर के जाने की असली वजह?
Duleep Trophy Final 2026: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसी बीच साउथ जोन के बल्लेबाज करुण नायर के टीम का साथ छोड़कर चले जाने से विवाद खड़ा हो गया है। मामला तब चर्चा में आया, जब फाइनल मैच के दूसरे दिन साउथ जोन के कोच विक्रम वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि करुण नायर पर्सनल कारणों की वजह से घर लौट गए हैं। कोच के मुताबिक, नायर ने ईमेल के जरिए इसकी अनुमति भी ली थी। हालांकि, इसके बाद इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर करुण नायर वास्तव में निजी कारणों से घर गए थे, तो फिर उन्होंने बेंगलुरु में एक स्थानीय टूर्नामेंट में शतक कैसे लगा दिया?
करुण नायर के फाइनल छोड़ने पर क्यों हुआ विवाद?
करुण नायर ने दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद उनके जाने की वजह को लेकर चर्चा तेज हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करुण नायर ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए डॉक्टर थिमापइय्या मेमोरियल टूर्नामेंट के मुकाबले में शानदार शतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। यही वजह है कि उनके दलीप ट्रॉफी से जाने के पीछे बताई गई ‘पर्सनल रीजन’ वाली बात पर सवाल उठने लगे हैं।
सोशल मीडिया पर करुण नायर ने दिया रिएक्शन
इस पूरे विवाद को करुण नायर की सोशल मीडिया रिएक्शन ने भी हवा दे दी। दरअसल, एक पत्रकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि दलीप ट्रॉफी में लगातार दूसरे मैच की प्लेइंग XI से करुण नायर को बाहर रखना समझ से परे है। इस पोस्ट पर करुण नायर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इसे सिर्फ ‘समझ से परे’ कहना भी कम होगा। नायर के इस रिएक्शन के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि शायद वह प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलने से नाराज थे। हालांकि, यह नाराजगी ही उनके फाइनल बीच में छोड़कर जाने की असली वजह थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
क्या थी करुण नायर के जाने की असली वजह?
फिलहाल इस मामले में दो अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। टीम मैनेजमेंट का कहना है कि करुण नायर पर्सनल कारणों की वजह से घर गए थे। वहीं, इसके बाद बेंगलुरु में उनका स्थानीय टूर्नामेंट खेलना और सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिक्रिया कई सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में करुण नायर ने दलीप ट्रॉफी का फाइनल आखिर क्यों छोड़ा, इसकी पूरी सच्चाई अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलने से नाराजगी की बात सिर्फ एक संभावना और चर्चा है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
करुण नायर को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. करुण नायर ने दलीप ट्रॉफी का फाइनल क्यों छोड़ा?
साउथ जोन के कोच के मुताबिक, करुण नायर पर्सनल कारणों की वजह से टीम छोड़कर घर गए थे। हालांकि, उनकी असली वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
2. क्या करुण नायर प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलने से नाराज थे?
ऐसी चर्चा जरूर है। नायर ने प्लेइंग XI से बाहर किए जाने को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया भी दी थी।
3. क्या दलीप ट्रॉफी छोड़ने के बाद करुण नायर ने शतक लगाया?
हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में डॉक्टर थिमापइय्या मेमोरियल टूर्नामेंट में शतक लगाया था।
