T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से हार और टॉप ऑर्डर के फेल होने पर फैंस नाराज हैं। वे सोशल मीडिया पर खराब प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली करारी हार के बाद फैंस भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर 'Bring Back Sanju Samson' हैशटैग ट्रेंड कर रहा है और लोग मलयाली स्टार संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में वापस लाने की मांग कर रहे हैं। फैंस का गुस्सा खासकर अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और ईशान किशन जैसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर फूटा है, जो इस मैच में बुरी तरह फेल हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साउथ अफ्रीका ने मैच में 188 रन का बड़ा टारगेट दिया था। जवाब में उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और 15 ओवर तक टीम सिर्फ 88 रन पर अपने 8 विकेट गंवा चुकी थी। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा मिलकर सिर्फ 16 रन ही बना सके। पावरप्ले खत्म होने तक ही मौजूदा चैंपियन भारत 31 रन पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में था। लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 15 रन बनाए, लेकिन ईशान किशन (0) और तिलक वर्मा (1) आते ही पवेलियन लौट गए।

इसी खराब प्रदर्शन के बाद फैंस ने टीम मैनेजमेंट के सिलेक्शन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे अहम मैचों में लगातार फेल हो रहे टॉप ऑर्डर की जगह संजू जैसे अनुभवी खिलाड़ी को मौका मिलना चाहिए। कई फैंस का मानना है कि जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले सुपर 8 मैचों में मैनेजमेंट को संजू को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।

फिलहाल सुपर 8 स्टेज में एक और हार भारत की सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल कर सकती है। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि क्या आने वाले मैचों में टीम में कोई बड़ा बदलाव होता है या नहीं।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…