भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हर अंदाज सबसे बहुत जुदा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खेतों में ट्रैक्टर से जुताई करते नजर आ रहे हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय फैंस के लिए वह दिन सबसे बढ़िया होता है, जब उन्हें महेंद्र सिंह धोनी को देखने का मौका मिलता है। अभी हाल ही में एम एस धोनी पुलिस की वर्दी में एक ऐड शूट करते नजर आए थे। अब उनका एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने रांची के फार्म हाउस में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं उनका यह शानदार वीडियो...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

13 घंटे में 31 लाख से ज्यादा लोगों ने किया लाइक

यूं तो महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है, लेकिन 2 साल बाद mahi7781 नाम से बने उनके ऑफिशियल पेज पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी सफेद गंजी पहन कर ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे हैं और खेत में जुताई कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके कैप्शन में लिखा गया है- कुछ नया सीख कर अच्छा लग रहा है, लेकिन काम खत्म करने में बहुत अधिक समय लग गया। इस वीडियो में धोनी एकदम प्रोफेशनल किसान की तरह खेत में जुताई करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो जंगल में आग की तरह वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक 13 घंटे में 31 लाख 23 हजार 872 लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

View post on Instagram

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

धोनी के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस का दिन बन गया। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने इस पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि ‘इस पर नंबर प्लेट तो है नहीं।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘इस बार खूब सारी स्ट्रॉबेरी होने वाली है।’ धोनी के एक फैन ने लिखा- ‘बॉस तो तुम... कोई भी काम छोटा नहीं है।’ तो एक यूजर ने लिखा कि ‘धोनी मेरे दिल की धड़कन है’। तो वहीं, 2 साल बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद उनके फैंस ने उनका स्वागत किया और लिखा 'वेलकम बैक टू इंस्टा थाला, हमें और पोस्ट देखनी है।'

ये भी पढ़ें: Women's T20 World Cup: स्मृति मंधाना से केट क्रॉस तक...जानिए कौन हैं दुनिया की 5 हॉटेस्ट महिला क्रिकेटर