IPL 2026 Q2 LIVE: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालिफायर-2 कब और कहां खेला जाएगा? मोबाइल और टीवी पर यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कहां देख सकते हैं? क्या बिना अलग से पैसा खर्च किए लाइव मैच देखने का कोई तरीका है?
GT vs RR Live Telecast: IPL 2026 में आज गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। RCB पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब हर क्रिकेट फैन यही जानना चाहता है कि आखिर RCB के सामने फाइनल में गुजरात पहुंचेगी या राजस्थान? अगर आप भी यह मुकाबला लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां जानिए मैच की टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर देखने का पूरा तरीका...

GT vs RR मैच कब और कितने बजे शुरू होगा?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला आज शाम खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा और मैच की पहली बॉल शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर मैदान पर यह मैच खेला जाएगा। आज का मुकाबला नॉकआउट है, इसलिए दोनों टीमों के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी।
GT vs RR Live Match कहां देखें?
अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, तो लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। मैच देखने के लिए आपको JioHotstar का एक्टिव प्लान चाहिए होगा। कई Jio, Airtel और Vi रिचार्ज प्लान्स के साथ भी इसका एक्सेस मिलता है।
RR vs GT Live Streaming बिना 1 रुपया खर्च किए कैसे देखें?
कई टेलीकॉम कंपनियां अपने कुछ रिचार्ज प्लान्स के साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन देती हैं। अगर आपके नंबर पर पहले से ऐसा कोई प्लान एक्टिव है, तो आपको अलग से पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मैच शुरू होने से पहले एक बार अपने मोबाइल में JioHotstar खोलकर जरूर चेक कर लें कि आपके अकाउंट में एक्सेस उपलब्ध है या नहीं।
RR vs GT Match Live: टीवी पर कहां आएगा मैच?
जो लोग बड़े स्क्रीन पर मैच का मजा लेना चाहते हैं, वे Star Sports चैनलों पर मुकाबला देख सकते हैं। मैच हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। आप अपनी पसंद की भाषा में हर गेंद को एंजॉय कर सकते हैं।
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का आज का मुकाबला क्यों खास है?
यह मैच फाइनल का टिकट है। गुजरात टाइटंस क्वालिफायर-1 में RCB से हारकर यहां पहुंची है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में शानदार जीत दर्ज करके क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। यानी एक टीम वापसी करना चाहती है और दूसरी टीम अपने शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहती है।
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
- शुभमन गिल गुजरात के कप्तान और टीम की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।
- साई सुदर्शन इस सीजन लगातार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं।
- वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन धमाल मचाया है। कम उम्र में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। उनक पर एक बार फिर सबकी नजर रहेगी।
- जोफ्रा आर्चर के कंधों पर राजस्थान को शुरुआती विकेट दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
GT vs RR Head-to-Head: कौन आगे?
अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। कुल खेले गए 10 मुकाबलों में गुजरात ने 7 और राजस्थान ने 3 जीते हैं। हालांकि, इस बार मुकाबला मुल्लांपुर में है, जहां राजस्थान का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।
