वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने पार्टनर महिका शर्मा को 10 करोड़ की Ferrari 12Cilindri गिफ्ट की है। इसका खुलासा महिका के नई कार की पूजा करते हुए वायरल हुए वीडियो से हुआ। यह कार 2.9 सेकंड में 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है।

मुंबई: वर्ल्ड कप में मिली शानदार जीत के बाद, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपनी पार्टनर महिका शर्मा को एक ज़बरदस्त तोहफा दिया है। उन्होंने महिका को 10 करोड़ रुपए की लग्जरी सुपरकार गिफ्ट की है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब महिका का नई कार की पूजा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वीडियो में महिका शर्मा एक पंडित की मौजूदगी में मंत्रों के साथ अपनी नई-नवेली फरारी की पूजा करती दिख रही हैं। हार्दिक ने उन्हें स्पीड और लग्जरी की पहचान मानी जाने वाली Ferrari 12Cilindri गिफ्ट की है। खास बात यह है कि कार में बैठे हार्दिक खुद ही इस पूरे पल को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। इससे पहले वर्ल्ड कप जीत के बाद दोनों की मैदान पर एक साथ जश्न मनाते हुए तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।

Ferrari 12Cilindri की खासियतें

भारत में फरारी 12Cilindri मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 8.5 करोड़ रुपए से शुरू होती है। टैक्स और दूसरे चार्ज जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 10 करोड़ रुपए तक पहुंच जाती है। यह लग्जरी कार सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 340 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा है। इस कार को 6.5-लीटर V12 इंजन से पावर मिलती है। इसके अलावा, कार के अंदर मॉडर्न डिजिटल डिस्प्ले और शानदार इंटीरियर इसे और भी खास बनाते हैं।

View post on Instagram

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में हार्दिक ने गेंद और बल्ले, दोनों से अहम भूमिका निभाई थी। अब वह IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने की तैयारी में हैं। हार्दिक के पास पहले से ही कई महंगी गाड़ियां हैं, जिनमें करीब 8 करोड़ की रोल्स रॉयस कलिनन, 5 करोड़ की लैम्बोर्गिनी, 4 करोड़ की मर्सिडीज और 70-80 लाख की ऑडी A6 शामिल हैं। इससे पहले हार्दिक अपनी पहली पत्नी नताशा स्तांकोविक और बेटे को भी एक लग्जरी कार गिफ्ट कर चुके हैं।