वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत बनाम श्रीलंका के मैच में विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने श्रीलंकाई गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं। दोनों बल्लेबाज शतक नहीं बना पाए लेकिन शानदार बैटिंग की। 

IND vs SL. वनडे विश्वकप 2023 में विराट कोहली और शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ 189 रनों की साझेदारी की और दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। यह अलग बात है कि विराट कोहली और शुभमन गिल शतक से चूक गए लेकिन दोनों ने शानदार बैटिंग की। गिल ने 92 गेंद पर 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए जबकि विराट कोहली 94 गेंद पर 88 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। वहीं श्रेयस अय्यर ने 56 गेंद पर 82 रनों की तूफानी पारियां खेली। इन पारियं की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 357 रन बनाए।

 दोनों बल्लेबाजों ने भारत का पहला विकेट गिरने के बाद श्रीलंका को कोई मौका नहीं दिया और शानदार 189 रनों की पार्टनरशिप पूरी की।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

IND vs SL: जीवनदान का उठाया फायदा

भारत बनाम श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच जारी है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दूसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा को दिलशान मदुशंका ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद चमीरा ने लगातार दो मेडन ओवर डालकर भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में डाल दिया। शुभमन गिल ने लगातार दो चौके मारकर प्रेशर कम करने की कोशिश की लेकिन अगली ही गेंद पर गिल का कैच ड्रॉप हो गया। इसके बाद विराट कोहली भी दो बार बचे। पहली बार गेंद बल्ले का अंदुरूनी किनारा लेकर स्टंप के उपर से निकल गई। वहीं दूसरी बार बॉलर ने विराट का कैच मिस कर दिया। भारत के दोनों स्टार बल्लेबाजों को दो बार जीवनदान मिला है और दोनों ने इसे बड़े स्कोर में तब्दील कर दिया।

यह भी पढ़ें

ODI CWC 2023 IND vs SL Live: शुभमन 92- विराट कोहली 88 रनों पर आउट, भारत को तीसरा झटका