भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीत लिया है। जानिए 1988 से लेकर 2026 तक कब कौन-सी टीम बनी अंडर-19 वर्ल्डकप की चैम्पियन।  

टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर छठी बार वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम की। जिम्बाब्बे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने अंग्रेजों को 412 रन का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए फिरंगी 311 रन पर ऑलआउट हो गए। इस तरह भारतीय टीम ने छठी बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

1988 से 2026: कब कौन-सी टीम जीती वर्ल्डकप

सालविनररनर-अपहोस्ट जीत का अंतर
1988ऑस्ट्रेलियापाकिस्तानऑस्ट्रेलिया5 विकेट
1998इंग्लैंडन्यूजीलैंडसाउथ अफ्रीका7 विकेट
2000भारतश्रीलंकाश्रीलंका6 विकेट
2002ऑस्ट्रेलियासाउथ अफ्रीकान्यूजीलैंड7 विकेट
2004पाकिस्तानवेस्टइंडीजबांग्लादेश25 रन
2006पाकिस्तानभारतश्रीलंका38 रन
2008भारतसाउथ अफ्रीकामलेशिया12 रन (डकवर्थ लुईस)
2010ऑस्ट्रेलियापाकिस्तानन्यूजीलैंड25 रन
2012भारतऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया6 विकेट
2014साउथ अफ्रीकापाकिस्तानयूएई6 विकेट
2016वेस्टइंडीजभारतबांग्लादेश5 विकेट
2018भारतऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड8 विकेट
2020बांग्लादेशभारतसाउथ अफ्रीका3 विकेट (डकवर्थ लुईस)
2022भारतइंग्लैंडवेस्टइंडीज4 विकेट
2024ऑस्ट्रेलियाभारतसाउथ अफ्रीका79 रन
2026भारतइंग्लैंडजिम्बाब्बे/नामीबिया100 रन

भारत कब-कब बना चैम्पियन?

टीम इंडिया ने सबसे पहला अंडर-19 वर्ल्डकप 2000 में जीता था। तब टीम इंडिया श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर इस फॉर्मेट में पहली बार चैम्पियन बनी थी। इसके बाद भारत ने 2008 में साउथ अफ्रीका को हराया। वहीं, 2012 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरी बार खिताब जीता। चौथी बार भारत ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया को हराया। पांचवी बार 2022 में इंग्लैंड और छठी बार 2026 में फिर इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया।

किसने कितनी बार जीता वर्ल्डकप?

भारत ने सबसे ज्यादा 6 बार, ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार, पाकिस्तान 2 बार, जबकि इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश ने 1-1 बार ट्रॉफी अपने नाम की है।