Virat Kohli Ruled Out: विराट कोहली को क्या हुआ, जिससे वे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं? क्या किंग कोहली ने खुद नाम हटवाया है या किसी तरह की प्रॉब्लम की वजह से नहीं खेलेंगे? भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज कब से शुरू हो रही है? विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर अब किसे मौका मिलेगा?
IND vs AFG ODI Series Virat Kohli Ruled Out: क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत ही बुरी खबर आ रही है। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली 3 मैचों की वनडे (ODI) सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका लगा है। मैदान पर रनों की बौछार करने वाले 'किंग कोहली' यानी विराट कोहली इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली को चोट (Hamstring Injury) लग गई है, जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन क्रिकेट से दूर रहने और आराम करने की सलाह दी है। किंग कोहली का टीम में न होना इंडिया के लिए बहुत बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

कोहली की चोट ने फेरा पानी, IPL 2026 में मचाया था गदर
विराट कोहली का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए इसलिए भी बड़ा झटका है, क्योंकि वे इस समय कमाल की फॉर्म में थे। हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 में आरसीबी (RCB) को अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से आगे ले जाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। सीजन के 16 मैचों में किंग कोहली ने करीब 166 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट और 56 से ज्यादा के औसत के साथ कुल 675 रन कूट डाले थे।
भारत-अफगानिस्तान मैच कब और कहां होंगे मैच?
पहला वनडे मैच: 13 जून, 2026 (शनिवार)– धर्मशाला (HPCA स्टेडियम)
दूसरा वनडे मैच: 17 जून, 2026 (बुधवार)– लखनऊ (इकाना स्टेडियम)
तीसरा वनडे मैच: 20 जून, 2026 (शनिवार)– चेन्नई (चेपॉक स्टेडियम)
विराट कोहली की जगह किसे मिलेगा मौका?
विराट कोहली के बाहर होने से टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स के सामने नई टेंशन खड़ी हो गई है। हालांकि, टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों के लिए यह अपनी किस्मत चमकाने का सबसे बड़ा मौका है। अब देखना होगा कि विराट की नंबर-3 वाली जादुई पोजीशन पर सिलेक्टर्स किस धाकड़ बल्लेबाज को मौका देते हैं। जो भी खिलाड़ी इस सीरीज में रन बनाएगा, उसकी टीम इंडिया में जगह पक्की हो सकती है। अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी बैटिंग लाइन-अप को नए सिरे से तैयार किया जाएगा।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए ऐसी है टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।


