MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs NZ 2nd ODI: राजकोट में टीम इंडिया का टॉप-4 फ्लॉप, देखें कैसे कीवी गेंदबाजों ने बरपाया कहर?

IND vs NZ 2nd ODI: राजकोट में टीम इंडिया का टॉप-4 फ्लॉप, देखें कैसे कीवी गेंदबाजों ने बरपाया कहर?

India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में खेला जा रहा दूसरा मैच उल्टा घूम गया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी संकट में फंस गई। टॉप-4 बल्लेबाजों को कीवी गेंदबाजों ने सस्ते में पवेलियन भेज दिया। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 14 2026, 04:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
राजकोट में टीम इंडिया पर संकट
Image Credit : AFP

राजकोट में टीम इंडिया पर संकट

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से बैकफूट पर आ गई। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत जरूर की थी, लेकिन जैसे ही हिटमैन का विकेट गिरा उसके बाद एक के बाद लगातार 4 यानि टॉप 4 की नींद उड़ गई। कीवी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आइए जानते हैं कौन कैसे आउट हुआ।

25
रोहित शर्मा
Image Credit : AFP

रोहित शर्मा

भारतीय टीम को पहला झटका हिटमैन रोहित शर्मा के रूप में लगा। पारी के 13वें ओवर में न्यूजीलैंड को पहला विकेट मिला। क्रिस्टियन क्लार्क 13वां ओवर डालने आए और दूसरी गेंद को गुड लेंथ ऑफ स्टंप पर फेंकी। लगभग पांचवें स्टंप पर जा रही गेंद को रोहित ने स्टेप डाउन करके कवर के ऊपर से मारने का प्रयास किया, लेकिन वो शेप लूज कर गए और गेंद हवा में चली गई। एक्स्ट्रा कवर पर खड़े विल यंग ने शानदार कैच लेकर हिटमैन को 24 रन के स्कोर पर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

35
शुभमन गिल
Image Credit : AFP

शुभमन गिल

न्यूजीलैंड की दूसरा विकेट कप्तान शुभमन गिल के रूप में मिला। पारी का 17वां ओवर काइल जेमिसन डालने आए। 5वीं गेंद को उन्होंने शॉर्ट ऑफ लेंथ फेंका, जिसे गिल ने पुल करने का प्रयास किया। गेंद की स्पीड 127.8kmph थी। गिल की किस्मत खराब थी, जिसके चलते गेंद बल्ले से लगते ही सीधे शॉर्ट मिड विकेट खड़े डेरिल मिशेल के हाथों में चली गई। इस तरह 99 रन पर भारत को दूसरा झटका लगा। गिल ने इस मैच में 56 रन बनाए।

45
श्रेयस अय्यर
Image Credit : AFP

श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका उस समय लगा, जब गिल के आउट होने के तुरंत बाद मिडिल ऑर्डर की जान कहे जाने वाले श्रेयस अय्यर भी चलते बने। टीम इंडिया के 115 रन थे, तब अय्यर आउट हो गए। 22वें ओवर की तीसरी गेंद क्रिस्टियन क्लार्क ने फूलर लेंथ आउटसाइड डाली, जिसपर अय्यर ने बाहर मारने का प्रयास किया। ओवर द टॉप मारने के चक्कर में वो सीधे गेंद माइकल ब्रेबसेल को दे बैठे। गेंद को अय्यर सर्कल के बाहर भी नहीं मार पाए। अय्यर 13 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए।

55
विराट कोहली
Image Credit : AFP

विराट कोहली

न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को सबसे बड़ी चोट पारी के 24वें में दी। क्रिस्टियन क्लार्क एक बार फिर से भारत के लिए मुसीबत बन गए और इस बार किंग विराट को बाहर का रास्ता दिखा दिया। तीसरी गेंद क्लार्क ने गुड लेंथ ऑफ आउटसाइड स्टंप पर डाली, जिसे कोहली ने बल्ले का फेस ओपन करके डीप थर्ड मैन पर मारने का प्रयास किया। एक सिंगल के लिए रिस्की शॉट खेला, जिसपर सीधे बोल्ड हो गए। कोहली 29 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
LSG vs RR Live Streaming: लखनऊ-राजस्थान में जोरदार टक्कर, मुफ्त में कहां देखें आज का IPL मैच
Recommended image2
RR vs LSG Match Preview: आर्चर की कहर ढाती गेंदें कैसे झेलेंगे मार्श-मारक्रम, मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
Recommended image3
Abhishek Sharma Record: हैदराबाद में रनों की बरसात, अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी से रिकॉर्ड ध्वस्त
Recommended image4
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 22 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image5
Who Won Yesterday's IPL Match, 21th April 2026: SRH vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 31वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved