India Won Toss Opt to Bowl: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण अब मुकाबला 40-40 ओवर का होगा। जानिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI, शुभमन गिल का फैसला, नए पावरप्ले नियम और मैच से जुड़ी सभी अहम जानकारियां।

IND vs NZ Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। हैमिल्टन के सेडन पार्क में बारिश के कारण मैच की शुरुआत में देरी हुई। हालांकि, मौसम में सुधार के बाद मुकाबले को लेकर अच्छी खबर मिली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, बारिश के कारण मुकाबले को 50 ओवर के बजाय 40-40 ओवर का कर दिया गया है। इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक बार फिर भारतीय टीम में मौका मिला है।

बारिश के कारण 40 ओवर का होगा मुकाबला

हैमिल्टन में लगातार बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण मुकाबले की शुरुआत निर्धारित समय पर नहीं हो सकी। टॉस से ठीक पहले भी हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, जिसके चलते पिच को दोबारा कवर करना पड़ा। हालांकि, बाद में बारिश रुकने के बाद मैदान से कवर हटाए गए और मुकाबले को 40-40 ओवर का खेला जाएगा।

मैच के नियमों में भी हुआ बदलाव

बारिश के कारण मुकाबले के ओवर कम होने के साथ-साथ पावरप्ले के नियमों में भी बदलाव किया गया है। 40 ओवर के इस मुकाबले में एक गेंदबाज अधिकतम 8 ओवर गेंदबाजी कर सकेगा।

मैच के पावरप्ले का बंटवारा इस प्रकार होगा:

पहला पावरप्ले: 1 से 8 ओवर तक

दूसरा पावरप्ले: 9 से 32 ओवर तक

तीसरा पावरप्ले: 33 से 40 ओवर तक

इन नियमों के तहत दोनों टीमें 40-40 ओवर का मुकाबला खेलेंगी।

और पढे़ं- IND vs NZ: फ्री में मैच देखने का नहीं हुआ इंतजाम? ₹77 और ₹95 में ऐसे देखें SonyLIV पर पूरा मुकाबला

भारत की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा

शुभमन गिल (कप्तान)

विराट कोहली

श्रेयस अय्यर

अक्षर पटेल

केएल राहुल (विकेटकीपर)

नमन धीर

अंशुल कंबोज

औकिब नबी

गुरनूर बराड़

अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: एक बदलाव के साथ उतरी टीम

न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे के लिए अपनी टीम में एक बदलाव किया है। जैकब डफी और काइल जैमीसन के साथ गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के लिए मैथ्यू फिशर को मौका दिया गया है।

विल यंग

टिम सीफर्ट

हेनरी निकोल्स

डेरिल मिचेल

टॉम लैथम (विकेटकीपर)

ग्लेन फिलिप्स

मिचेल सैंटनर (कप्तान)

नाथन स्मिथ

काइल जैमीसन

जैकब डफी

मैथ्यू फिशर

भारत की नजर तीसरी जीत पर

भारतीय टीम शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। अब तीसरे वनडे में भी टीम इंडिया की कोशिश जीत की लय बरकरार रखने की होगी। अगर भारत यह मुकाबला जीत जाता है, तो पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज अपने नाम कर लेगा। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। घरेलू मैदान पर खेल रही कीवी टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 40 ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम कितना बड़ा स्कोर बनाती है और भारतीय गेंदबाज उसे कितनी जल्दी रोक पाते हैं।