MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi fake CBI raid
Imran Khan hospital transfer
Imran Khan hospital transfer
Ongole lift accident
Pakistan airlift
India Pakistan diplomatic row
Hyderabad principal murder
Bengaluru murder case
Awarapan 2 Box Office Collections
Beed hospital negligence
Twisha Sharma Case
Supreme Court ₹20 bribe case
India latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • India vs New Zealand 5th T20i: कल का मुकाबला कौन जीता?

India vs New Zealand 5th T20i: कल का मुकाबला कौन जीता?

IND vs NZ 5th T20i Result: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20i सीरीज की समाप्ति हो चुकी है। श्रृंखला का आखिरी मुकाबला बीते शनिवार को केरला के तिरुवनंतपुरम में खेला गया। मैच काफी रोमांचक हुआ है। आइए जानते हैं, कि कल का मुकाबला कौन जीता... 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Feb 01 2026, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
भारत ने जीता टॉस
Image Credit : X@BCCI

भारत ने जीता टॉस

तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रनों का विशाल टारगेट बोर्ड पर लगा दिया। बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन एक बार फिर से सिर्फ 6 रन बनाकर बाहर की तरफ चलते बने। अभिषेक शर्मा 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले में वो फिर एक तेज शुरुआत देने में सफल रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
ईशान किशन का जलवा
Image Credit : AFP

ईशान किशन का जलवा

असली माहौल उस समय बना, जब क्रीज पर पहला विकेट गिरने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने एंट्री मारी। उन्होंने आते के साथ ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को रडार पर ले लिया और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी और यादगार पारी खेली। 43 गेंदों का सामना करते हुए ईशान किशन ने 102 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनके टी20i करियर का यह पहला शतक भी रहा। ईशान ने सूर्या के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 60 गेंदों पर 137 रनों की साझेदारी की।

36
सूर्या और हार्दिक का धमाका
Image Credit : X@BCCI

सूर्या और हार्दिक का धमाका

ईशान किशन के अलावा टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अपना जलवा दिखाया। उन्होंने 33 गेंदों पर 63 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के मारे। उनके जाने के बाद हार्दिक पांड्या ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी ली और सिर्फ 17 बॉल पर 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। रिंकु सिंह ने 8 और शिवम दुबे ने 2 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 7* रन बनाए, जिसके चलते भारत इतना बड़ा स्कोर बनाने में सफल हुआ।

46
न्यूज़ीलैंड की धाकड़ शुरुआत
Image Credit : AFP

न्यूज़ीलैंड की धाकड़ शुरुआत

272 रनों के लक्ष्य करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन ने एक तरफ से मोर्चा संभाल लिया। वो पहली ही गेंद से चौके और छक्के लगाने शुरू कर दिए। एक समय ऐसा लग रहा था, कि मैच में कुछ भी हो सकता है, लेकिन तभी भारतीय उपकप्तान अक्षर पटेल आते हैं और फिन को अपना शिकार बनाते हैं। एलेन ने 38 गेंदों पर 80 रनों को पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के मारे। उनके जाने के बाद न्यूजीलैंड बिखर गई और एक के बाद एक बड़ा विकेट गिरते चल गया।

56
अर्शदीप सिंह का पंजा और भारत की जीत
Image Credit : AFP

अर्शदीप सिंह का पंजा और भारत की जीत

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस मैच में पंजा खोलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसके चलते न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 225 रन बनाई। यह मुकाबला अंत में टीम इंडिया ने 46 रनों से अपने नाम कर लिया और 5 मैचों की सीरीज भी 4-1 से जीती। अक्षर पटेल ने भी 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। रिंकु सिंह और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला।

66
ईशान किशन मैन ऑफ द मैच और सीरीज
Image Credit : Instagram/indiancricketteam

ईशान किशन मैन ऑफ द मैच और सीरीज

पूरे सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज का अवॉर्ड दिया गया है। उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 53.75 की औसत और 231.18 की स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए हैं, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इसके अलावा इस मैच में शतक जड़ने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी अपडेट! मुंबई इंडियंस के पोस्ट ने ट्रेड की खबरों को दी नई हवा
Recommended image2
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में क्यों की गई गेंद के दो टुकड़े? जानिए पूरा मामला
Recommended image3
क्रिकेटर नहीं बने तो क्या? क्रिकेट इंडस्ट्री की 10 नौकरियां दिलाएंगी लाखों की सैलरी
Recommended image4
Sachin Tendulkar के परिवार के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, ननद सारा ने भाभी सानिया चंडोक को क्यों दी बधाई?
Recommended image5
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को हराकर भारत ने लगाई लंबी छलांग, अब फाइनल की रेस में कौन-कौन?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved