T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी शुरुआत की। भारतीय ओपनर्स ने पावरप्ले में 6 ओवर में 92 रन बनाकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया। हालांकि रचिन रवींद्र के ओवर में अभिषेक शर्मा वाइड गेंद पर कैच आउट हो गए।
Ind vs NZ Final Match Live Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की है। भारतीय ओपनर्स ने महज 6 ओवर में 92 रन ठोकते हुए इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। हालांकि, पावरप्ले के बाद रचिन रवींद्र के ओवर में अभिषेक शर्मा एक वाइड गेंद को मारने के चक्कर में कीपर को कैच थमा बैठे। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में ही अपना अर्द्धशतक पूरा किया।
इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कीवी टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। कोल मैकॉन्ची की जगह आज जैकब डफी को खिलाया गया है। वहीं, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है।
अभिषेक-संजू की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब ओपनिंग जोड़ी ने 50 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप की है। इससे पहले सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप 48 रन की थी, जो पाकिस्तान के कामरान अकमल और शाहजैब हसन ने 2009 के फाइनल में श्रीलंका के विरुद्ध की थी।


