India vs New Zealand 1st T20 Live: भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए Sony LIV का सबसे सस्ता प्लान कौन सा है? जानें मोबाइल स्ट्रीमिंग का तरीका और सब्सक्रिप्शन की कीमत।

Sony LIV Cheapest Plans for IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर शुरू हो चुका है। कप्तान श्रेयस अय्यर की युवा टीम इंडिया जीत के इरादे से मैदान में उतरी है। भारत पिछले दो टी20 दौरों से न्यूजीलैंड में अजेय रहा है, इसलिए यह मुकाबला और भी कांटे का होने वाला है। ये मैच सोनी लिव पर लाइव आ रहा है। अगर आप अब भी गूगल और टेलीग्राम पर 'फ्री में मैच कैसे देखें' सर्च कर रहे हैं, तो रुक जाइए। फ्री लिंक खोजने के चक्कर में आप मैच के शानदार चौके-छक्के मिस कर सकते हैं। ऐसे में Sony LIV का सबसे सस्ता प्लान लेकर आप बिना किसी टेंशन मैच देख सकते हैं।

IND vs NZ Live Streaming: मोबाइल पर मैच कैसे देखें?

अगर टीवी आपके पास नहीं है या आप घर से बाहर हैं, तो स्मार्टफोन पर Sony LIV ऐप या इसकी वेबसाइट के जरिए लाइव मैच देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना चाहिए, जिसमें लाइव स्पोर्ट्स शामिल हों। मैच देखने के लिए..

  • अपने Android फोन या iPhone में Sony LIV ऐप खोलें।
  • अपने अकाउंट में लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं।
  • सब्सक्रिप्शन सेक्शन में जाकर उपलब्ध प्लान देखें।
  • ऐसा प्लान चुनें, जिसमें लाइव स्पोर्ट्स की सुविधा हो।
  • पेमेंट पूरा होने के बाद ऐप में IND vs NZ मैच खोलें और लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करें।

Sony LIV का सबसे सस्ता प्लान कौन सा है?

अगर आपका बजट कम है और आप सिर्फ मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, तो ₹699 वाला सालाना Mobile Only प्लान एक ऑप्शन है। लेकिन अगर आपको सिर्फ कुछ दिनों या एक महीने के लिए Sony LIV चाहिए, तो ₹399 वाला मंथली प्लान ज्यादा काम का हो सकता है।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 देखने का सबसे सस्ता प्लान

₹699 वाले Mobile Only प्लान पूरे 1 साल के लिए है। यानी एक बार पैसे दीजिए और साल भर के लिए क्रिकेट और स्पोर्ट्स का टेंशन खत्म। इसमें आपको 720p HD क्वालिटी और बढ़िया साउंड मिलेगा। ये प्लान सिर्फ मोबाइल और टैबलेट पर चलेगा। इसे आप स्मार्ट टीवी या लैपटॉप पर नहीं चला पाएंगे।

भारत vs न्यूजीलैंड टी20 स्मार्ट टीवी पर मैच देखने का सबसे सस्ता प्लान

अगर आपको दोस्तों या परिवार के साथ बड़ी स्क्रीन यानी स्मार्ट टीवी या लैपटॉप पर मैच का मजा लेना है और ज्यादा पैसे भी नहीं फंसाने हैं, तो ₹399 वाला Premium Monthly प्लान ले सकते हैं। ये सिर्फ 1 महीने का प्लान है। सीरीज खत्म होने के बाद आपको इसे रिन्यू कराने की जरूरत नहीं है। शॉर्ट-टर्म के लिए ये एकदम बजट-फ्रेंडली प्लान है। इसमें आपको थिएटर जैसी 4K (UHD) क्वालिटी और Dolby Atmos साउंड सपोर्ट मिलता है। इसे आप टीवी, लैपटॉप या मोबाइल, कहीं भी चला सकते हैं, लेकिन एक बार में सिर्फ 1 ही स्क्रीन पर प्ले होगा। लाइव स्पोर्ट्स के दौरान इसमें कुछ विज्ञापन आ सकते हैं।

India vs New Zealand T20: पूरी फैमिली के लिए 'पैसा वसूल' प्लान

अगर घर में एक से ज्यादा लोग हैं जिन्हें अलग-अलग डिवाइस पर शोज या मैच देखने होते हैं, तो ₹1499 वाला Premium Yearly प्लान सबसे बेस्ट हो सकता है। इसमें पूरे 1 साल की वैलिडिटी मिलेगी। सबसे बड़ी बात आप एक ही समय में 2 अलग-अलग स्क्रीन्स जैसे टीवी और मोबाइल पर इसे चला सकते हैं। इसमें भी आपको शानदार 4K क्वालिटी मिलेगी।

सोनी लिव प्लान कैसे एक्टिवेट करें?

  • अपने फोन में Sony LIV ऐप डाउनलोड करें या लैपटॉप पर वेबसाइट खोलें।
  • अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP दर्ज करके लॉगिन करें।
  • होमपेज पर दिख रहे 'Subscribe' बटन पर क्लिक करें।
  • अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनें और UPI (PhonePe, Paytm, GPay) से पेमेंट कर दें।

आपका लाइव मैच तुरंत चालू हो जाएगा!

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है। इसमें दिए गए रिचार्ज प्लान्स, कीमतें, बेनिफिट्स और नियम सोनी लिव (Sony LIV) द्वारा समय-समय पर बदले जा सकते हैं। किसी भी प्लान से रिचार्ज करने से पहले सोनी लिव की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर ताजा ऑफर्स और नियम-शर्तें (T&C) जरूर चेक कर लें।