MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs NZ: कीवी के पंख कतरने में 'हिटमैन' हुए फेल, तीनों ODI मुकाबले में क्रीज पर आए और गए

IND vs NZ: कीवी के पंख कतरने में 'हिटमैन' हुए फेल, तीनों ODI मुकाबले में क्रीज पर आए और गए

India vs New Zealand ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिटमैन रोहित शर्मा से बड़े रनों की काफी ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन वो इसमें फेल हो गए। तीसरे मुकाबले में भी उनका बल्ला नहीं चला और एक बार फिर से फैंस निराश हो गए। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 18 2026, 07:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
रोहित शर्मा का फ्लॉप शो
Image Credit : AFP

रोहित शर्मा का फ्लॉप शो

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। तीसरे वनडे मुकाबले में हिटमैन से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन कुछ कमाल नहीं कर पाए और टीम को बड़ी मुसीबत में छोड़कर चले गए। इंदौर के मैदान पर reeses वनडे खेल जा रहा है, लेकिन हिटमैन ने फैंस को एक बार फिर से निराश कर दिया। कीवी के पंख कतरने में वो इस बार फ्लॉप हो गए।

25
न्यूजीलैंड का धाकड़ प्रदर्शन
Image Credit : AFP

न्यूजीलैंड का धाकड़ प्रदर्शन

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में एक समय कीवी टीम काफी मुसीबत में थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 2 विकेट आउट हो गए। दोनों ओपनर्स सात पर आउट हो गए। लेकिन उसके बाद डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने 209 रनों की साझेदारी की। मिचेल ने 135 और फिलिप्स ने 106 रनों की शतकीय पारी खेली। किवी ने 50 ओवर में 337 रन बना दिए।

35
रोहित शर्मा का नहीं चला बल्ला
Image Credit : AFP

रोहित शर्मा का नहीं चला बल्ला

टीम इंडिया 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। फैंस और टीम को रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, क्योंकि इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले शतक जड़ चुके थे। ऐसे में फैंस ऐसी पारी की आश लगाए बैठे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बल्लेबाजी करने आए रोहित ज्यादा देर नहीं टिक सके। उन्होंने 13 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए और चलते बने। फॉक्स की लाजवाब गेंद पर सीधे कैच आउट हो गए। इस तरह उनके इस सीरीज का अंत हो गया।

45
दूसरे वनडे में चूके
Image Credit : AFP

दूसरे वनडे में चूके

हिटमैन रोहित शर्मा का बल्ला दूसरे वनडे मुकाबले में अच्छा चल रहा था। राजकोट के मैदान में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी हुई थी। हिटमैन ने अच्छे अंदाज में शॉट लगाए, तो ऐसा लगा कि आज एक बड़ी पारी उनके बल्ले से आने वाली है, मगर ऐसा नहीं हो सका। रोहित ने उस मैच में 38 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 24 रन बनाकर बाहर का रास्ता नाप लिया। हालांकि, वो 4 चौके लगा चुके थे। इस प्रकार उनका एक और मैच लो स्कोर में निपट गया।

55
पहले वनडे में फ्लॉप
Image Credit : AFP

पहले वनडे में फ्लॉप

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का वनडे सीरीज इस साल कुछ खास अंदाज में शुरू नहीं हुआ। पहला वनडे मुकाबला ग्वालियर में खेला गया था। वहां पर ऐसा लग रहा था कि रोहित एक बड़ी पारी खेलेंगे, क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ रन बनाकर आ रहे थे। उन्होंने शुरुआत शानदार अंदाज में की। 29 गेंद खेलकर 26 पर पहुंच गए, लेकिन उसके बाद कायल जेमिसन की एक शानदार गेंद ने उनकी पारी पर विराम लगा दिया। तीनों मैचों को मिलाकर 61 रन बना पाए।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
रोहित शर्मा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, PAK vs USA T20 WC 2026: कल का मैच कौन जीता? Highlights और Result
Recommended image2
PAK vs USA T20 WC 2026: अमेरिका से दो साल बाद हिसाब बराबर, पाकिस्तान ने 32 रनों से हराया
Recommended image3
'अब तक का बेस्ट यंग प्लेयर', वैभव सूर्यवंशी के खेल पर फिदा दुनिया का सबसे दिग्गज क्रिकेटर
Recommended image4
PAK vs USA T20 WC 2026 Today Match: टॉस पलट सकता है पूरा मैच, बारिश बिगाड़ सकता है गेम
Recommended image5
नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया के प्लेइंग XI में शामिल हो सकता है यह दिग्गज क्रिकेटर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved