India vs New Zealand: 2026 में टीम इंडिया अपने क्रिकेट की शुरुआत न्यूजीलैंड के साथ करेगी। 3 वनडे और 5 मैचों की टी20i सीरीज खेली जाएगी। 20 ओवर फॉर्मेट के लिए भारतीय स्क्वॉड का अनाउंस हो गया है, लेकिन अभी तक 50-50 के लिए होना बाकी है। 

India vs New Zealand ODI Series 2026: इंडियन क्रिकेट टीम मैदान पर साल 2026 की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के साथ कर रही है। कीवी इस बार भारत के दौरे पर मेहमान बनकर आ रहे हैं। 3 वनडे और 5 टी20i मैचों की श्रृंखला होनी है। एक बार फिर से विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी नीली जर्सी में दिखाई देने वाली है। टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का अनाउंस हो गया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने दोनों फॉर्मेट के लिए अपना दल चुन लिया है। अब भारतीय फैंस एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा का गरजेगा बल्ला

टीम इंडिया के 2 दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली इस समय लाजवाब फॉर्म में चल रहे हैं। दोनों के बल्ले से आग की तरह रन निकल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हिटमैन ने लास्ट वनडे में शानदार शतक जड़ा था। उससे पहले 2 मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली थी। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की है। वहीं, विराट प्रचंड फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया में लय पकड़ने के बाद लगातार रन बना रहे हैं। अफ्रीका के खिलाफ 2 लगातार शतक लगाए हैं। विराट और रोहित ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी शतक लगाया। ऐसे में न्यूजीलैंड के सामने भी दोनों पर नजरें होंगी।

और पढ़ें- टी20i में शुभमन गिल से बेहतर क्यों हैं संजू सैमसन? जानें 3 बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कौन होगा बाहर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड बनाना चयनकर्ताओं के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। खासकर श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर थे। जसप्रीत बुमराह भी टीम में आएंगे। दोनों चोटिल होकर नहीं खेल रहे थे। ऐसे में वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी करने के लिए तैयार हैं। अब दोनों के आने से ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा का टीम में रहना मुश्किल हो सकता है। तीनों को बाहर रखा जा सकता है। हालांकि, ऋतुराज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक जड़ा था।

टीम इंडिया की संभावित 15 मेंबर्स स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

और पढ़ें- IND vs SA 5th T20i: हार्दिक पांड्या ने बल्ले से मचाई सनसनी, तोड़ डाला अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड