MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND U19 vs PAK U19: वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ कितने रन बनाए? मिले थे 2 बड़े जीवनदान

IND U19 vs PAK U19: वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ कितने रन बनाए? मिले थे 2 बड़े जीवनदान

Vaibhav Suryavanshi, IND vs PAK U19 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 6 मुकाबला खेला जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्हें पाक ने 2 जीवनदान दिया था। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Feb 01 2026, 02:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
भारत बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच
Image Credit : Getty

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने हैं। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो के मैदान में दोनों टीमों के बीच टक्कर जारी है। सुपर 6 में पहली बार इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की भिड़ंत पाक से हो रही है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी से एक बड़ी और यादगार पारी की आश लगाकर फैंस बैठे हुए थे, लेकिन वो काफी निराश कर गए। एक बड़े और प्रेशर वाले मैच में वैभव ने बल्ले से कमाल नहीं दिखाया और एक गलती से विकेट गंवा दिया।

25
वैभव सूर्यवंशी ने कितने रन बनाए?
Image Credit : Getty

वैभव सूर्यवंशी ने कितने रन बनाए?

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के होनहार युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 30 रन ही बना पाए। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और 1 छक्के लगाए। इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट भी 136.36 का रहा। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सैयम की उछाल भरी गेंद पर वो कैच आउट हुए। उन्हें गेंदबाज ने बाउंस के साथ शॉट खेलने पर मजबूर किया, जिसपर गेंद ने अंदरूनी किनारा लिया और सीधे कीपर के दास्तानों में चली गई।

35
वैभव को मिला था 2 जीवनदान
Image Credit : Getty

वैभव को मिला था 2 जीवनदान

वैभव सूर्यवंशी के लिए फैंस को बुरा उस समय लगा, जब उन्हें पाकिस्तान के फील्डर ने एक नहीं, बल्कि 2 जीवनदान दिए। जिस ओवर में वो आउट हुए, उसी की तीसरी बॉल पर लक पूरी तरह से उनके साथ थी। गेंदबाज की शॉट ऑफ लेंथ वाली बॉल को उन्होंने मिड विकेट की दिशा में पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन अच्छे से नहीं लगी और सीधे हवा में चली गई। स्क्वायर लेग की दिशा में मौजूद फील्डर के लिए काफी आसान कैच था, लेकिन उन्होंने ड्रॉप कर दिया। उसके बाद उनके पास रन आउट करने के चांस भी था, मगर उसमें भी पाकिस्तानी फील्डर असफल रहे।

45
पाकिस्तान के खिलाफ लगातार फेल
Image Credit : Getty

पाकिस्तान के खिलाफ लगातार फेल

इस पारी से पहले वैभव सूर्यवंशी का सामना आखिरी बार अंडर 19 मेंस एशिया कप 2025 के फाइनल में हुआ था। वहां भी पाकिस्तान के गेंदबाज ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था। उनके फॉर्म को देखते हुए ऐसा लग रहा था, कि पाकिस्तान के खिलाफ वो गर्दा उड़ा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और भारत मैच के साथ फाइनल हार गई। अब ऐसा ही एक बार फिर वैभव के साथ हुआ है, जिसके चलते टीम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

55
टीम इंडिया मुश्किल में
Image Credit : Getty

टीम इंडिया मुश्किल में

वैभव सूर्यवंशी के जल्दी आउट होने के चलते टीम इंडिया की बल्लेबाजी मुश्किल में पड़ गई है। पहला विकेट 7.4 ओवर में 47 रन पर गिरा, उसके बाद छठी बॉल पर कप्तान आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही बाहर की तरफ चलते बने। टीम मझधार में उस समय फंस गई है, जब अच्छी लय में लग रहे आरोन जॉर्ज भी आठवीं ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। 3 लगातार विकेट गिर गए और 1 रन भी नहीं लगा। अब भारत के सामने बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि पाकिस्तान के पास अच्छी बल्लेबाजी भी है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs PAK U19 World Cup 2026: आज के मैच का टॉस कौन जीता?, Playing XI क्या है? कैसी होगी पिच...
Recommended image2
IND U19 vs PAK U19: आज भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और संभावित Playing XI
Recommended image3
India vs New Zealand 5th T20i: कल का मुकाबला कौन जीता?
Recommended image4
IND vs NZ 5th T20i: ईशान और अर्शदीप के आगे न्यूजीलैंड ढेर, भारत ने 4-1 से जीती सीरीज
Recommended image5
1 मैच 5 महारिकॉर्ड... ईशान किशन ने शतक ठोककर हिलाया रिकॉर्डबुक, तीसरा देख कहेंगे-तबाही है भाई!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved