MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कौन हैं वेदांत त्रिवेदी, जिन्होंने पाकिस्तान की अकेले लगा दी लंका? टीम इंडिया के लिए बने 'तारणहार'

कौन हैं वेदांत त्रिवेदी, जिन्होंने पाकिस्तान की अकेले लगा दी लंका? टीम इंडिया के लिए बने 'तारणहार'

Who is Vedant Trivedi: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीम पहली बार आमने-सामने हैं। सुपर सिक्स में दोनों टीमों के बीच एक करो या मरो जैसा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में वेदांत त्रिवेदी छा गए हैं। पाकिस्तान की लंका लगा दी। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Feb 01 2026, 05:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
वेदांत त्रिवेदी पाकिस्तान के खिलाफ छाए
Image Credit : Getty

वेदांत त्रिवेदी पाकिस्तान के खिलाफ छाए

पाकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में वेदांत त्रिवेदी ने लाजवाब बल्लेबाजी करके पूरे विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया है। एक तरफ जहां पूरी भारतीय टीम और फैंस वैभव सूर्यवंशी-आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों से इस महा मुकाबले में रन की उम्मीद कर रहे थे, वहीं दूसरी और वेदांत ने अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखा दिया। भारतीय टीम मुश्किल परिस्थिति में थी, तब जाकर उन्होंने एक ऐसी पारी खेली, जिसे हमेशा फैंस याद रखेंगे।

25
वेदांत त्रिवेदी की अर्धशतकीय पारी
Image Credit : Getty

वेदांत त्रिवेदी की अर्धशतकीय पारी

दाएं हाथ के बल्लेबाज वेदांत त्रिवेदी दो विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करने आए थे। उनके फ्रिज पर आते ही तीसरा विकेट में भारत का गिर गया। उसके बाद भी उन्होंने धैर्य नहीं खाया और विहान मल्होत्रा के साथ मिलकर लाजवाब साझेदारी की और भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। वेदांत ने 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 1 छक्के मारे। हालांकि, उन्होंने 98 गेंद का सामना जरूर किया लेकिन टीम को एक जुझारू पारी खेलकर मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाल दिया। आइए उनके बारे में जानते हैं।

35
कौन हैं वेदांत त्रिवेदी?
Image Credit : Getty

कौन हैं वेदांत त्रिवेदी?

18 साल के भारतीय क्रिकेटर वेदांत त्रिवेदी अहमदाबाद के रहने वाले हैं। यह खिलाड़ी एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं, जो टॉप ऑर्डर में टीम इंडिया के लिए बल्ले से योगदान देने के साथ-साथ लेग स्पिन भी डालते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युद्ध वनडे सीरीज 2025 में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था, जिसके बाद वह चर्चा में आए थे। गुजरात के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले वेदांत लगातार बल्ले से रन बनाते आए हैं। अब वह टीम इंडिया के लिए अंडर-19 में लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं और सभी को अपने खेल से चौंका चुके हैं।

45
टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला
Image Credit : Getty

टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला

वेदांत त्रिवेदी ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर सिक्स के मुकाबले में वही को ही किया, जो पहले यूथ टीम के लिए करते आए थे। उन्होंने भारतीय टीम के लिए मुश्किल वाली स्थिति में लाजवाब प्रदर्शन करके एक अच्छा टोटल तक पहुंचाने में मदद की। उनकी इस बल्लेबाजी के चलते ही टीम इंडिया इस मुकाबले में 252 रनों तक पहुंच पाई। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने ऐसी पारी खेल दी, जो उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की अरमानों पर पानी फेर सकता है।

55
पाकिस्तान के सामने विशाल लक्ष्य
Image Credit : Getty

पाकिस्तान के सामने विशाल लक्ष्य

पाकिस्तान की टीम को केवल 253 का लक्ष्य ही नहीं चेज करना पड़ेगा, बल्कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाना होगा। सिर्फ 33.3 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल करने के बाद ही पाकिस्तान आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी। अब आप यह अंदाजा लगा सकते हैं, कि क्या पाक के लिए यह आसान होने वाला है? वेदांत ने इस टीम की अकेले लंका लगा दी है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Pakistan Boycott T20 World Cup 2026: नहीं होगा भारत-पाक महामुकाबला, जानें किसका फायदा किसे नुकसान?
Recommended image2
IND vs PAK U19 World Cup 2026: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को खदेड़ा, तोड़ दिया वर्ल्ड कप का सपना
Recommended image3
Pakistan Out Of U19 World Cup 2026: मैच खत्म होने से पहले पाकिस्तान का काम तमाम, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
Recommended image4
Ayush Mhatre Lifestyle: 18 की उम्र में करोड़पति, फिर भी सिंपल लाइफ जीते हैं आयुष म्हात्रे, देखें कमाई
Recommended image5
IND U19 vs PAK U19: वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ कितने रन बनाए? मिले थे 2 बड़े जीवनदान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved