IND vs ZIM Live Streaming: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा। जानिए मैच का समय, लाइव टेलीकास्ट, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, संभावित प्लेइंग XI और क्लीन स्वीप की तैयारी से जुड़ी पूरी जानकारी।
IND vs ZIM 3rd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 26 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब टीम इंडिया की नजर आखिरी मैच जीतकर जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करने पर होगी। यह मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।
भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरा T20 कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
मैच शुरू होगा: शाम 4:30 बजे (भारतीय समय)
टॉस होगा: शाम 4:00 बजे
कहां देखें भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरा T20?
अगर आप इस मुकाबले का लाइव आनंद लेना चाहते हैं, तो इसे टीवी और मोबाइल दोनों पर देख सकते हैं।
टीवी पर लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग: FanCode ऐप और वेबसाइट (सब्सक्रिप्शन के साथ)
फ्री में देखने का विकल्प: DD Sports चैनल
और पढे़ं- इंग्लैंड को पछाड़ भारत फिर बना नंबर 1, ICC टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया की शानदार वापसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को प्रदर्शन
टीम इंडिया ने इस सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। पहले टी20 मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 219 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 129 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 90 रन से अपने नाम कर लिया। अब भारतीय टीम तीसरा मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी।
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत की संभावित प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, रवि विश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव, यश ठाकुर।
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. भारत और जिम्बाब्वे का तीसरा T20 मैच कब खेला जाएगा?
तीसरा टी20 मुकाबला 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
2. भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरा T20 कहां देखें?
मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर और लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप/वेबसाइट पर होगी। DD Sports पर भी मैच देखा जा सकता है।
3. भारत सीरीज में कितने मैचों से आगे है?
टीम इंडिया शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर है।
