IND vs ZIM Live Match: भारत और जिम्बाब्वे टी-20 मैच JioHotstar और Sony की बजाय FanCode पर आ रहा है। जानिए फैनकोड का सबसे सस्ता प्लान कौन-सा है औऱ कैसे ले सकते हैं।
India vs Zimbabwe Live Streaming: आज गुरुवार, 23 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज़ हो चुका है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहला मुकाबला शुरू हो चुका है और जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। अगर आप भी इस मैच देखने के लिए JioHotstar या Sony Liv खोल रहे हैं और मैच नहीं मिल रहा, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस बार भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग अलग प्लेटफॉर्म पर हो रही है। अच्छी बात यह है कि सिर्फ ₹35 खर्च करके आप पूरा मैच अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। आइए जानते हैं इस मैच को देखने का सबसे आसान तरीका और बेस्ट प्लान...
भारत vs जिम्बाब्वे मैच JioHotstar और Sony पर क्यों नहीं आ रहा?
इंग्लैंड दौरे की तरह इस बार भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के ब्रॉडकास्ट राइट्स JioHotstar या Sony Sports के पास नहीं हैं। इसलिए इन दोनों प्लेटफॉर्म पर मैच लाइव नहीं दिखाया जा रहा है। अगर आप लाइव मैच देखना चाहते हैं, तो आपको FanCode का इस्तेमाल करना होगा।
IND vs ZIM का लाइव मैच मोबाइल पर ऐसे देखें
- Play Store या App Store पर जाकर FanCode ऐप सर्च करें और इंस्टॉल करें। आप चाहें तो इनकी वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
- अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें और OTP दर्ज करें।
- होमपेज पर ही आपको भारत-जिम्बाब्वे मैच का लाइव बैनर दिख जाएगा।
- अपनी पसंद का कोई एक सस्ता पास (Pass) चुनें, UPI या कार्ड से पेमेंट करें और तुरंत लाइव मैच का मजा लें।
FanCode Pass Rates: कौन सा प्लान है आपके लिए सबसे बेस्ट?
सिंगल मैच पास (Single Match Pass): अगर आप सिर्फ आज का (1st T20) मैच देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ₹35 देने होंगे।
पूरी सीरीज पास (Tour Pass): अगर आप भारत-जिम्बाब्वे के तीनों टी20 मुकाबले देखना चाहते हैं, तो ₹89 का टूर पास सबसे किफायती पड़ेगा।
मंथली पास (Monthly Pass): अगर आपको पूरे महीने अलग-अलग खेल देखने हैं, तो ₹99 में एक महीने का पास ले सकते हैं।
सालाना पास (Yearly Pass): पूरे साल भर का स्पोर्ट्स पास ₹999 में उपलब्ध है।
भारत-जिम्बाब्वे मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर कैसे देखें?
अगर आप मोबाइल के बजाय बड़ी स्क्रीन (TV) पर दोस्तों या परिवार के साथ मैच देखना चाहते हैं, तो भारत में इस सीरीज का लाइव टेलीकास्ट Unit8 (यूनाइट8) स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। आप अपने केबल या DTH ऑपरेटर (Airtel, Tata Play, Dish TV) पर यह चैनल ट्यून कर सकते हैं।
IND vs ZIM T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
1st T20I: 23 जुलाई (गुरुवार)- शाम 4:30 बजे से
2nd T20I: 25 जुलाई (शनिवार)- शाम 4:30 बजे से
3rd T20I: 26 जुलाई (रविवार)- शाम 4:30 बजे से
डिस्क्लेमर: भारत-जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और पास की कीमतें संबंधित ब्रॉडकास्ट प्लेटफॉर्म की मौजूदा जानकारी पर आधारित हैं। समय, उपलब्धता या प्लान में बदलाव संभव है। पास खरीदने से पहले FanCode ऐप या वेबसाइट पर लेटेस्ट जानकारी जरूर जांच लें।


