भारत और पाकिस्तान महिला वर्ल्ड कप मैच कितने बजे से खेला जाएगा। इस मैच को टीवी या फ्री लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये कहां और कैसे देख सकते हैं? भारतीय टीम के लिए क्यों इतना अहम है यह टूर्नामेंट? हरमनप्रीत कौर की कप्तानी इस मैच में कितनी अहम होगी?
IND W vs PAK W Live Streaming: आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से है। दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार को इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो भारतीय महिला टीम का पलड़ा पाकिस्तान पर काफी भारी रहा है। फैंस को उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। अगर आप भी इस मैच को मिस नहीं करना चाहते, तो आइए जानते हैं कहां और कैसे देखें आज का हाईवोल्टेज मैच।

टीवी पर कहां देखें लाइव प्रसारण?
भारत और पाकिस्तान महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। क्रिकेट प्रेमी विभिन्न भाषाओं में मैच का लाइव कवरेज टीवी पर देख सकेंगे।
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
जो दर्शक मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, वे इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
भारत-पाकिस्तान वुमंस T20 वर्ल्ड कप 2026: मैच से जुड़ी डिटेल
- तारीख: 14 जून 2026 (रविवार)
- स्थान: एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड, बर्मिंघम (इंग्लैंड)
- टॉस का समय: शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
भारतीय टीम के लिए क्यों अहम है यह टूर्नामेंट?
महिला क्रिकेट के लिए साल 2017 का वनडे वर्ल्ड कप एक बड़ा मोड़ साबित हुआ था। इंग्लैंड में खेले गए उस टूर्नामेंट में भारत फाइनल तक पहुंचा था और रनर-अप रहा था। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की शानदार 171 रनों की पारी आज भी महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है। उस टूर्नामेंट के बाद भारत में महिला क्रिकेट को नई पहचान मिली और खिलाड़ियों को व्यापक समर्थन हासिल हुआ।
ODI चैंपियन भारत के पास इतिहास रचने का मौका
भारतीय महिला टीम मौजूदा वनडे विश्व चैंपियन के रूप में इस टूर्नामेंट में उतर रही है। अगर भारत महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने में सफल रहता है, तो टीम के पास वनडे और T20 दोनों विश्व कप जीतकर ऐतिहासिक 'व्हाइट-बॉल डबल' पूरा करने का मौका होगा। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने महिला T20 वर्ल्ड कप में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम दो बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल तक पहुंच चुकी है। ऐसे में इस बार भी भारत को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।


