India vs England ODI: भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल सके।
IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टी20 सीरीज में मिली करारी हार का जवाब टीम इंडिया ने पहले ही वनडे में दे दिया। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। आइए जानते हैं मैच का पूरा हाल और किस खिलाड़ी ने कैसा प्रदर्शन किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने बनाए 258 रन
- टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी। पूरी टीम 47.5 ओवर में 258 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
- इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 43 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 76 रन बनाए और पारी को संभाला।
- हालांकि, कप्तान हैरी ब्रूक सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। निचले क्रम में लियाम डॉसन ने 68 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत इंग्लैंड सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।
- भारत की ओर से अक्षर पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 9.5 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला।
और पढे़ं- IND vs ENG: अक्षर पटेल के 'चौके' से इंग्लैंड पस्त, भारत को 259 का लक्ष्य
भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
- 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि विराट कोहली भी केवल 5 रन ही बना सके।
- इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने पारी को संभालते हुए शानदार 80 रन बनाए। हालांकि, चोट लगने के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा।
- मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर ने 35 रन बनाए। आखिर में वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन और अक्षर पटेल ने नाबाद 57 रन की बेहतरीन पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी।
- भारत ने 45.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 262 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारत-इंग्लैंड वनडे पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाले सावल
1. भारत और इंग्लैंड का पहला वनडे किसने जीता?
भारत ने पहला वनडे 6 विकेट से जीत लिया।
2. भारत की जीत के हीरो कौन रहे?
शुभमन गिल (80), अक्षर पटेल (57* और 4 विकेट) तथा वाशिंगटन सुंदर (52*) ने शानदार प्रदर्शन किया।
3. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कितने रन बनाए?
रोहित शर्मा ने 11 रन और विराट कोहली ने 5 रन बनाए।
