MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 304 रन का खतरा! मैनचेस्टर में टीम इंडिया की सबसे बड़ी परीक्षा, क्या इंग्लैंड दोहराएगा इतिहास?

304 रन का खतरा! मैनचेस्टर में टीम इंडिया की सबसे बड़ी परीक्षा, क्या इंग्लैंड दोहराएगा इतिहास?

IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के दूसरे टी20 मुकाबले से पहले जानिए क्यों मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान टीम इंडिया के लिए 304 रन का बड़ा खतरा माना जा रहा है। पढ़ें पूरा मैच प्रीव्यू।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 04 2026, 08:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मुकाबला
Image Credit : Facebook

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होगा, जिसे बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है। यहां अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।

और पढ़ें- इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 में किए 2 बदलाव, जोफ्रा आर्चर की वापसी, टंग का डेब्यू

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
क्या है 304 रनों का खतरा?
Image Credit : X Handle

क्या है 304 रनों का खतरा?

दरअसल, साल 2025 में इसी मैदान पर इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मुकाबले में 20 ओवर में 304 रन बना दिए थे। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े स्कोरों में से एक है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाजों को रोकने की होगी।

35
फिल सॉल्ट और बटलर ने मचाया था कहर
Image Credit : Getty

फिल सॉल्ट और बटलर ने मचाया था कहर

उस मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने सिर्फ 60 गेंदों में नाबाद 141 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 8 छक्के लगाए थे। वहीं, जोस बटलर ने केवल 30 गेंदों में 83 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा हैरी ब्रूक ने भी 21 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाकर इंग्लैंड को 304 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

45
साउथ अफ्रीका की टीम पूरी तरह बिखर गई थी
Image Credit : Getty

साउथ अफ्रीका की टीम पूरी तरह बिखर गई थी

305 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 158 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 146 रन के बड़े अंतर से जीता था। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट, जबकि सैम कर्रन और विल जैक्स ने 2-2 विकेट अपने नाम किए थे। भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में भी जोफ्रा आर्चर, सैम कर्रन, विल जैक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर और फिल सॉल्ट जैसे खिलाड़ी खेलेंगे। ऐसे में टीम इंडिया के गेंदबाजों की असली परीक्षा होगी कि वे इन आक्रामक बल्लेबाजों को कैसे रोकते हैं।

55
क्या भारत इतिहास दोहरा पाएगा?
Image Credit : Getty

क्या भारत इतिहास दोहरा पाएगा?

भारतीय टीम ने ओल्ड ट्रैफर्ड में अब तक सिर्फ दो टी20 मुकाबले खेले हैं। आखिरी बार भारत ने यहां 2018 में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया था। हालांकि, उस मैच की प्लेइंग इलेवन का कोई भी खिलाड़ी मौजूदा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। यानी इस बार लगभग पूरी तरह नई टीम पहली बार इस मैदान पर खेलने उतरेगी। ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और अगर मौका मिला तो वैभव सूर्यवंशी पर भी सभी की नजर रहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इंग्लैंड के 304 रन वाले मैदान पर इतिहास रचती है या फिर मेजबान टीम एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखती है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारत और इंग्लैंड का दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?

दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे खेला जाएगा।

2. 304 रन का खतरा क्या है?

इंग्लैंड ने 2025 में इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में 304 रन बनाए थे, जो टी20 के सबसे बड़े स्कोरों में से एक है।

3. क्या वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में मौका मिल सकता है?

इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके डेब्यू की संभावना पर चर्चा जारी है।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
U-19 टीम में बड़ा बदलाव: Rohit Yadav पर 2 साल का बैन, जानें किसे मिली भारतीय स्क्वॉड में जगह
Recommended image2
Pakistan vs India: ‘एशिया कप की ट्रॉफी नहीं, भारत को हराना है’, पाकिस्तानी फैन का VIDEO वायरल
Recommended image3
आखिर क्यों दलीप ट्रॉफी का फाइनल छोड़कर चला गया क्रिकेटर? एक पोस्ट से मची हलचल...
Recommended image4
Pakistan vs Sri Lanka: एशिया कप सेमीफाइनल में होगी कांटे की टक्कर, क्या पाकिस्तान बदलेगा पुराना हिसाब?
Recommended image5
भाऊ का फैशन है एक नंबर! सूर्यकुमार यादव ने बनाया नया फैशन ट्रेंड, क्या आपने किया नोटिस?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved