MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs ENG: शुभमन गिल की तूफानी पारी, इंग्लैंड की जमीन पर बना दिए ये 10 बड़े रिकॉर्ड

IND vs ENG: शुभमन गिल की तूफानी पारी, इंग्लैंड की जमीन पर बना दिए ये 10 बड़े रिकॉर्ड

Shubman Gill breaks Kohli and Gavaskar record; शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में धमाकेदार 269 रन बनाकर इतिहास रच दिया। कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए, गिल ने कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा स्कोर बनाया और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

3 Min read
Author : Deepali Virk
| Updated : Jul 04 2025, 01:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
शुभमन गिल का दोहरा शतक
Image Credit : Getty

शुभमन गिल का दोहरा शतक

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने 587 रन बनाएं। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 269 रनों की पारी खेल कर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे क्रिकेटर्स के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए है।

210
शुभमन गिल के रिकार्ड्स
Image Credit : Getty

शुभमन गिल के रिकार्ड्स

शुभमन गिल की उम्र 25 साल हैं और इस उम्र में वह दो फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनें। उनसे पहले रोहित शर्मा ने 32 साल की उम्र में दोनों फॉर्मेट में डबल सेंचुरी लगाई थी। शुभमन गिल ने 23 साल की उम्र में वनडे फॉर्मेट में डबल सेंचुरी लगाई थी और अब इंग्लैड के खिलाफ टेस्ट में उन्होंने 269 रन बनाएं।

Related Articles

Related image1
लड़कियां होंगी क्लीन बोल्ड, शुभमन गिल सी लीन बॉडी के लिए फॉलो करें ये डाइट और फिटनेस प्लान
Related image2
शुभमन गिल के शतक ने उड़ाए इंग्लैंड के होश, क्या भारत अपने नाम करेगा पूरी सीरीज?
310
इंग्लैंड की जमीन पर किसी भारतीय का बेस्ट स्कोर
Image Credit : Getty

इंग्लैंड की जमीन पर किसी भारतीय का बेस्ट स्कोर

शुभमन गिल इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बनें। उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1979 में इंग्लैंड के ओवल मैदान पर 221 रन बनाए थे। अब शुभमन गिल ने उनसे ज्यादा रन बनाएं। 2002 में राहुल द्रविड़ भी ओवल मैदान पर दोहरा शतक लगा चुके हैं और 217 रन बनाए थे।

410
एशिया से बाहर बेस्ट टेस्ट स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी
Image Credit : Getty

एशिया से बाहर बेस्ट टेस्ट स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

शुभमन गिल एशिया के बाहर भी सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बनें। उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2004 में 241 रन बनाए थे। 2003 में राहुल द्रविड़ एडिलेड ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 रन बना चुके हैं।

510
किसी कप्तान का बेस्ट स्कोर
Image Credit : Getty

किसी कप्तान का बेस्ट स्कोर

बतौर कप्तान शुभमन गिल ने बेस्ट स्कोर बनाया हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। विराट ने जनवरी 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 254 रन की नॉट आउट पारी खेली थी। इससे पहले 2017 में विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ 243 रन भी बन चुके हैं।

610
दोहरा शतक लगाने वाले छठवें भारतीय कप्तान
Image Credit : Getty

दोहरा शतक लगाने वाले छठवें भारतीय कप्तान

शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के साथ ही टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले छठे भारतीय कप्तान बनें। उनसे पहले विराट कोहली, एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और मंसूर अली खान पटौदी ने बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाया था। इस लिस्ट विराट कोहली सबसे आगे है जिन्होंने 7 डबल सेंचुरी लगाई है।

710
इंग्लैंड में भारतीय कप्तान का बेस्ट स्कोर
Image Credit : Getty

इंग्लैंड में भारतीय कप्तान का बेस्ट स्कोर

शुभमन गिल इंग्लैंड में भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कैप्टन बनें। उनसे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 में मैनचेस्टर में 179 रनों की पारी खेली थी।

810
इंग्लैंड में विदेशी कप्तान का थर्ड बेस्ट स्कोर
Image Credit : Getty

इंग्लैंड में विदेशी कप्तान का थर्ड बेस्ट स्कोर

शुभमन गिल ने बतौर विदेशी कप्तान तीसरा बेस्ट स्कोर इंग्लैंड में बनाया है। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के बॉब सिम्पसन 311 रन बनाकर नंबर वन पोजीशन पर है। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ है, जिन्होंने 2003 में 277 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं।

910
विदेश में ढाई सौ प्लस स्कोर बनाने वाले तीसरे भारतीय
Image Credit : Getty

विदेश में ढाई सौ प्लस स्कोर बनाने वाले तीसरे भारतीय

शुभमन गिल ने विदेश में जाकर ढाई सौ से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ ढाई सौ प्लस स्कोर किया था, इसमें वीरेंद्र सहवाग ने 309 और राहुल द्रविड़ ने 270 रन बनाए थे।

1010
शुभमन का बेस्ट फर्स्ट क्लास स्कोर
Image Credit : Getty

शुभमन का बेस्ट फर्स्ट क्लास स्कोर

शुभमन गिल ने अपने करियर का बेस्ट स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में बनाया। इससे पहले 2018 में उन्होंने अपनी घरेलू टीम पंजाब के लिए खेलते हुए 268 रन तमिलनाडु के खिलाफ बनाए थे। 

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
क्रिकेट समाचार
भारत vs इंग्लैंड

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
Recommended image2
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
Recommended image3
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
Recommended image4
U19 वर्ल्ड कप: टॉप 10 बल्लेबाजों में सिर्फ एक भारतीय, अफगानिस्तान के 2 खिलाड़ी-देखें पूरी लिस्ट
Recommended image5
U19 World Cup: टूटकर बिखर गया पाकिस्तान का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने रचा नया कीर्तिमान
Related Stories
Recommended image1
लड़कियां होंगी क्लीन बोल्ड, शुभमन गिल सी लीन बॉडी के लिए फॉलो करें ये डाइट और फिटनेस प्लान
Recommended image2
शुभमन गिल के शतक ने उड़ाए इंग्लैंड के होश, क्या भारत अपने नाम करेगा पूरी सीरीज?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved