India vs England 5th Test Day 2: भारत ने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में 52 रन की बढ़त ले ली है। इंग्लैंड पहली पारी में 247 पर ऑलआउट हुआ। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 4-4 विकेट मिले। जानिए दूसरे दिन का पूरा हाल।

India vs England 5th Test Day 2: ओवल टेस्ट में भारत ने दूसरी पारी में मजबूत वापसी की है और इंग्लैंड पर 52 रन की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तेजी से 44 गेंदों पर 51 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल और आकाश दीप क्रीज पर जमे हुए हैं। इसके पहले इंग्लिश टीम ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 23 रन की बढ़त बनायी थी।

सिराज और कृष्णा की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड 247 पर सिमटा

पहली पारी में इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त मिली थी। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की धारदार गेंदबाजी ने मेजबानों को 247 रन पर ऑलआउट कर दिया। सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने 64 रन तो बेन डकेट ने 43 रन बनाया। कप्तान ओली पोप ने 22 तो जो रूट ने 29 रन बनाया। हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। हालांकि, निचले क्रम में इंग्लैंड की बल्लेबाजी को प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज ने मिलकर चलता कर दिया। जैकब बेथेल 6 रन, जेमी स्मिथ 8 रन, गस एटकिंसन ने 11 रन बनाया। जेमी ओवरटन खाता भी न खोल सके।

दूसरे सेशन में मैच का टर्निंग प्वाइंट

दूसरे सेशन की शुरुआत इंग्लैंड ने क्राउली (52*) और पोप (12*) के साथ की थी लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने तुरंत क्राउली को 64 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद सिराज ने ओली पोप (22) को चलता किया और भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ गया। जो रूट (Joe Root) ने थोड़ी देर तक रन बनाने की कोशिश की। रूट ने इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर (7216) को पीछे छोड़ा। अब रूट के नाम 7220 रन हो गए हैं। साथ ही भारत के खिलाफ घर पर उनके 2000 टेस्ट रन भी पूरे हो गए, जो डॉन ब्रैडमैन के बाद किसी भी एक टीम के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। लेकिन सिराज ने Root को भी ज्यादा देर नहीं टिकने दिया और 29 रन पर उन्हें आउट कर दिया।

KL राहुल की क्लासिक स्लिप कैच

जैकब बेथेल को सिराज ने केवल 6 रन पर आउट कर दिया और इंग्लैंड की हालत खराब होती गई। हैरी ब्रुक और जेमी स्मिथ के बीच एक नई साझेदारी बन रही थी लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने स्मिथ (8) को केएल राहुल के स्लिप में एक शानदार कैच के जरिए आउट कराया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जेमी ओवरटन को भी खाता खोले बिना आउट कर दिया।

भारत ने पहली पारी में बनाए 244 रन

पांचवें टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए हैं। करुण नायर ने 57 और वॉशिंगटन सुंदर ने 26 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड के गस एटकिंसन ने 5 विकेट लेकर भारत को झटका दिया था। पहली पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 2 रन पर आउट हो गए थे। केएल राहुल 14 रन बना सके तो साईं सुदर्शन ने 38 रन बनाया था। शुभमन गिल ने 21 रन तो करुण नायर ने फिफ्टी जड़ा। रविंद्र जडेजा ने 9 रन तो ध्रुव जुएल ने 19 रन बनाए थे। वाशिंगटन सुंदर 26 रन बनाए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा खाता भी न खोल सके और गट एटकिंसन के शिकार बने।