India Fans Celebrate T20 World Cup 2026 Win: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत का जश्न 140 करोड़ देशवासी कैसे मनाते नजर आए, आइए आपको दिखाते हैं वायरल वीडियो...
Team India T20 World Cup Win Celebration: 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 256 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड को दिया, जिसे वो पूरा नहीं कर पाए और 19 ओवर में 159 रनों पर ही पूरी टीम आउट हो गई। भारत ने 96 रनों से ये मैच और T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के बाद 140 करोड़ देशवासियों ने भारत की जीत का जश्न अलग-अलग शहरों में किस तरह से मनाया, आइए आपको दिखाते हैं...
मुंबई में फैंस ने पटाखे फोड़ मनाया जश्न
भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था, लेकिन फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, पर जीत का जश्न मुंबई के लोग ऐसे मनाते नजर आए जैसे मैच वानखेड़े में हुआ। लाखों की संख्या में फैंस सड़कों पर मौजूद रहे, पटाखे फोड़ कर भारत का झंडा लहराकर सभी ने जश्न मनाया।
और पढ़ें- 'हार्दिक जश्न' मैदान पर गरबा, GF को सरेमान KISS देखें पांड्या का जोरदार सेलिब्रेशन
फैंस ने इंडिया गेट पर लहराया झंडा
न्यूजीलैंड को 96 रनों से पटकनी देने के बाद जैसे ही भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की, दिल्ली के इंडिया गेट पर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। फैंस टीम इंडिया की जर्सी पहने हाथ में झंडा लहराते इंडिया गेट के सामने जश्न मनाते हुए नजर आए।
सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर जश्न
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट के गॉड सचिन तेंदुलकर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उनके घर के बाहर फैंस जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- मैं मुंबई में नहीं था, इसलिए अपने घर के बाहर और पूरे देश में हो रहे इस उत्सव को देखने के लिए मौजूद नहीं था, लेकिन क्या शाम रही, शानदार काम टीम इंडिया।
ये भी पढ़ें- 82.1 करोड़ ने एक साथ देखी टीम इंडिया की जीत! T20 WC फाइनल बना दुनिया का सबसे बड़ा लाइव इवेंट
इसी तरह से हैदराबाद, गुवाहाटी, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और लगभग भारत के हर शहर में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाते हुए फैंस नजर आए। बता दें कि T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए, जिसमें भारत की ओर से संजू सैमसन ने 89, अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रनों की पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना पाई, जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक विकेट चटकाया और भारत ने ये मैच अपने नाम किया।
