विराट कोहली के बचपन के दोस्त टीवी एक्टर अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया पर उनके लिए भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने कहा है कि पूरे देश को विराट पर गर्व है। 

खेल डेस्क। भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीतकर इतिहास रचा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में विराट ने 76 रन बनाए। मैच के बाद विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विराट कोहली के बचपन के दोस्त और टीवी एक्टर अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया पर विराट के लिए भावुक संदेश लिखा है। टीवी सीरियल कुंडली भाग्य के एक्टर अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर कोहली के साथ एक अनदेखी तस्वीर भी शेयर की है। एक्टर बनने से पहले अभिषेक क्रिकेटर थे। वह दिल्ली में विराट के साथ खेलते थे। दोनों के बीच बचपन से दोस्ती चली आ रही है।

विराट कोहली ने संन्यास की घोषणा की तो अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "चीकू (विराट कोहली) T-20 इंटरनेशनल करियर के लिए बधाई। पूरे देश को तुमपर गर्व है। अभी बहुत सारी उपलब्धियां बाकी हैं। मेरी कामना है कि वे सभी तुम्हें मिलें। देश के लिए विशेष योगदान के लिए धन्यवाद।"

विराट कोहली ने टी20 आई में बनाए हैं 4188 रन

विराट कोहली ने 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20आई में डेब्यू किया था। उन्होंने 125 मैच खेले हैं। 117 में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। विराट ने 48.69 के औसत से 4188 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 137.04 रहा है। उन्होंने एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं। 4188 रन बनाने वाले विराट सबसे अधिक रन के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी T20I से लिया संन्यास, जानें कैसा रहा दोनों का करियर, बनाए कौन से रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी विराट ने बेहद महत्वपूर्ण रोल निभाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। तीन विकेट जल्द गिर गए। इसके बाद कोहली ने एक छोड़ संभाला और अक्षर पटेल व शिवम दूबे के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की। इनकी बदौलत भारत दक्षिण अफ्रीका को 177 रनों का टारगेट दे सका।

यह भी पढ़ें- मैं अगले हफ्ते से बेरोजगार..कोई काम हो तो बताना, जीत के बाद छलका राहुल द्रविड़ का दर्द