Ishan Kishan-Aditi Hundia: इशान किशन की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड आदिति हुंडिया इंस्टाग्राम स्टोरी ने खलबली मचा दी है। उनके द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर फैंस के मन में सस्पेंस पैदा कर रही है। 

Aditi Hundia instagram story with Ishan Kishan: इशान किशन भले ही लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हों, लेकिन लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2024 में उनके नाम बुची बाबू टूर्नामेंट में शतक, सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी में सेंचुरी, रणजी ट्रॉफी के साथ -साथ विजय हजारे ट्रॉफी में भी शतक दर्ज हुआ। ईशान क्रिकेट ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। उनका नाम मॉडल आदिति हुंडिया के साथ जोड़ा जाता है। सोशल मीडिया पर अदिति काफी ज्यादा एक्टिव भी दिखाई देती हैं। साल 2025 की शुरुआत पर ईशान की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसने खलबली मचा दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, नए साल की शुरुआत सेलिब्रिटी ने खास अंदाज में किया। जिसमें आदिति हंडिया का नाम भी शामिल है। ईशान की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में फोटो शेयर की। इस फोटो में आदिति के पीछे एक लड़का दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में दिखाई दे रहा बॉय का हेयर स्टाइल ईशान किशन से लगभग मैच करता है। अब किशन का नाम इस मॉडल के साथ जुड़ता है, तो ऐसे में इस तस्वीर में छुपा लड़का भारतीय बल्लेबाज हो सकता है। फैंस भी इसे लेकर काफी सस्पेंस में बने हुए हैं। हालांकि, उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में कुछ लिखा नहीं है, जिससे स्पष्ट कर पाना मुश्किल हो रहा है।

फैन फॉलोइंग में भी आगे हैं आदिति

आदिति हुंडिया पेशे से मॉडल हैं, जिनके कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट माना जाता है। ईशान की गर्लफ्रेंड को अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 289k लोग फॉलो करते हैं। फैंस देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। उनकी अदा और एक्टिंग फैंस को अपनी ओर आकर्षित करती है। उनका लुक किसी बॉलीवुड हीरोइन से काम नहीं दिखता है। उनकी अदाओं पर फैंस मर मिटते हैं।

शुरू से चर्चा में रहा है ईशान और आदिति का रिश्ता

इशान किशन और आदिति हुंडिया के रिश्ते को लेकर शुरू से ही मीडिया में खबरें चली आ रही हैं। उनके पोस्ट पर हमेशा रिलेशनशिप की बातचीत होती रहती है। ईशान का जिक्र आदिति के हर एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर देखने को मिलता है। हालांकि, दोनों ने इस रिश्ते को अभी तक ऑफीशियली अनाउंस नहीं किया है। साल 2017 मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनल लिस्ट ईशान की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड आदिति रह चुकी हैं। अगले साल 2018 में उन्होंने सुपरनेशनल इंडिया का खिताब भी अपने नाम दर्ज किया था। कमाई के मामले में भी काफी आगे हैं। उनके पास 2 से 3 मिलियन डॉलर के संपत्ति उपलब्ध है।