MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • पिता इलेक्ट्रीशियन बेटा दे रहा इलेक्ट्रिफाइंग परफॉर्मेंस, जानें कौन है मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा

पिता इलेक्ट्रीशियन बेटा दे रहा इलेक्ट्रिफाइंग परफॉर्मेंस, जानें कौन है मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस को भले ही अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में मुंबई के खिलाड़ी तिलक वर्मा ने शानदार परफॉर्मेंस दी। आइए आज आपको बताते हैं कौन है तिलक वर्मा...

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Apr 03 2023, 08:53 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Instagram

इंडियन प्रीमियर लीग में हमें कई ऐसे सितारे दिए, जो आज इंटरनेशनल मंच पर कमाल कर रहे हैं। अब इसी राह पर मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे तिलक वर्मा भी शामिल होने वाले हैं।

(Photo source- Instagram)

28
Image Credit : Instagram

बता दें कि तिलक वर्मा ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए अपने पहले मुकाबले में ही शानदार पारी खेली और जब रोहित, ईशान और सूर्यकुमार यादव का बल्ला शांत रहा तो उन्होंने 84 रनों की पारी खेली।

(Photo source- Instagram)

38
Image Credit : Instagram

तिलक वर्मा ने महज 46 बॉलों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 84 रन नाबाद अपने बल्ले से बनाए और मुंबई को 171 रनों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(Photo source- Instagram)

48
Image Credit : Instagram

हालांकि, इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने जहां नाबाद 82 रनों की पारी खेली तो फाफ डु प्लेसिस 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे और ग्लेन मैक्सवेल ने 3 बॉल में 12 रन बनाकर अपनी टीम को यह मैच जिताया।

(Photo source- Instagram)

58
Image Credit : Instagram

हर तरफ आईपीएल के इस युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा की तारीफ की जा रही है। उन्होंने पिछले साल ही मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू मैच खेला था।

(Photo source- Instagram)

68
Image Credit : Instagram

बता दें कि तिलक वर्मा के लिए क्रिकेटर बनना इतना आसान नहीं था। उनके पिता नंबूरी नागराजू एक इलेक्ट्रिशियन थे और परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह अपने बेटे को अच्छी क्रिकेट की कोचिंग दिला सके।

(Photo source- Instagram)

78
Image Credit : Instagram

तिलक वर्मा के पिता का अपना खुद का मकान भी नहीं था। उनका परिवार किराए के मकान में रहता था, लेकिन इस बात की परवाह किए बिना उनके पिता ने अपने बेटे को क्रिकेट की तालीम दिलाई और उनके बेटे ने भी सारी मुश्किलों को पार करते हुए अपने पिता और परिवार का नाम रोशन किया।

(Photo source- Instagram)

88
Image Credit : Instagram

बता दें कि पिछले साल मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में तिलक वर्मा को 1.70 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। पिछले साल उन्होंने आईपीएल के 14 मैचों में 397 रन अपने नाम किए थे। वहीं, आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में ही उन्होंने नाबाद 84 रन बनाकर दिखा दिया कि क्यों वह मुंबई इंडियंस का एक अहम हिस्सा है।

(Photo source- Instagram)

और पढ़ें- IPL 2023, RR vs SRH मैच में खूब लगा ग्लैमर का तड़का, चहल की वाइफ ने बरसाई बिजली, तो काव्या मारन का रिएक्शन हुआ वायरल

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 22 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image2
Who Won Yesterday's IPL Match, 21th April 2026: SRH vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 31वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image3
SRH vs DC Live Streaming: दिल्ली से भिड़ेगी हैदराबाद, फ्री में कहां देखें आज का IPL मैच
Recommended image4
SRH vs DC मैच प्रीव्यू: ट्रैविस हेड vs कुलदीप यादव की जंग, मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम का हाल
Recommended image5
IPL धमाका: ₹1800 वाला टिकट सिर्फ ₹500 में! जानें किसे और कैसे मिलेगा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved