MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2023: 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों ने खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा, प्रदर्शन से जीता क्रिकेट एक्सपर्ट्स का दिल

IPL 2023: 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों ने खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा, प्रदर्शन से जीता क्रिकेट एक्सपर्ट्स का दिल

Top Uncapped Performer IPL 2023. आईपीएल के 16वें सीजन में भारत के कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों ने कंसिस्टेंट प्रदर्शन करके एक्सपर्ट्स का दिल जीत लिया। टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से गदगद हैं।  

3 Min read
Author : Manoj Kumar
| Updated : May 18 2023, 04:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : PTI

यशस्वी जायसवाल

बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह काबिलेतारीफ है। अनकैप्ड होने के बावजूद यशस्वी ने बल्ले से रनों की बारिश की है। अब तक वे 1 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। यशस्वी के खाते में कुल 575 रन हैं और वे ऑरेंज कैप के बड़े दावेदार हैं। टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की जगह बनती है क्योंकि वे जिस तरह के शॉट्स खेल रहे हैं, वह किसी मंझे हुए खिलाड़ी के ही बस की बात है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : twitter

रिंकू सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए लगातार 5 छक्के जड़कर मैच जिताने से पहले शायद ही कोई रिंकू सिंह को जानता रहा होगा। लेकिन आज वे हर क्रिकेट फैन के चहेते प्लेयर बन गए हैं। रिंकू सिंह के संघर्ष की कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हैं। करोड़ों नहीं सिर्फ लाखों में बिकने वाला यह प्लेयर करोड़ों फैंस का चहेता बन गया है। रिंकू सिंह ने 13 मैचों में 407 रन बनाए हैं जिसमें 3 हाफ सेंचुरी हैं और उनका औसत 50 से ज्यादा का है।

35
Image Credit : twitter

तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस के लिए अनकैप्ड प्लेयर तिलक वर्मा ने कुछ मैच जिताउ पारियां खेलने के साथ ही लाइमलाइट चुराया है। तिलक ने भले ही 274 रन बनाए हैं लेकिन 1 हाफ सेंचुरी के साथ उनका भी औसत करीब 50 रन प्रति मैच का है। तिलक वर्मा को जब भी मौका मिला है, उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। तिलक वर्मा टीम इंडिया में शामिल होते हैं तो बैटिंग को गहराई प्रदान करेंगे।

45
Image Credit : twitter

जितेश शर्मा

पंजाब किंग्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 155 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। कई मौकों पर उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर पंजाब को जीत भी दिलाई है। भारतीय टीम में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह बनती है तो जितेश शर्मा की दावेदारी जरूर बनती है। 50 ओवर के फॉर्मेट में इस खिलाड़ी को मौका मिलता है तो वे बेस्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

55
Image Credit : twitter

साईं सुदर्शन

गुजरात टाइटंस की जीत का खाता खोलने वाले साईं सुदर्शन लगातार बेहतरीन पारियां खेलकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। साईं सुदर्शन कोई जाना-पहचाना नाम नहीं है लेकिन इस सीजन में उन्होंने खूब नाम कमाया है। अनकैप्ड होने के बावजूद सुदर्शन ने 6 मैचों में 44 से ज्यादा के औसत से 223 रन बनाए हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज ग्रेट फिनिशर की भूमिका निभा रहा है और गुजरात की टीम को जीत दिला रहा है।

यह भी पढ़ें

IPL 2023: पृथ्वी शॉ के बल्ले से बरसे रन, गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया ने कर दी तालियों की बरसात, यूजर्स ने दिए गजब रिएक्शन?

About the Author

MK
Manoj Kumar
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IPL 2027: काव्या मारन से हुई बड़ी चूक! नीलामी से पहले धोनी की CSK ने आधी कीमत में झटका T20 का 'बाहुबली'
Recommended image2
Now Playing
Sachin Tendulkar: भाजी-भात और घी के साथ सचिन का देसी अंदाज, Watch Video
Recommended image3
Virat Kohli 100 Centuries: सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने से कितने दूर हैं विराट कोहली?
Recommended image4
Sara Tendulkar Diwali Celebration: परिवार और स्टाफ के साथ सारा ने मनाई दिवाली, सचिन तेंदुलकर ने बनाई रंगोली
Recommended image5
Now Playing
Virat Kohli Birthday: वेलिंगटन एयरपोर्ट पर फैंस ने गाया Happy Birthday Song, देखें VIDEO
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved