MS Dhoni created history: आईपीएल 2024 में रविवार, 14 अप्रैल के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रचा और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बनें।

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धमाकेदार मुकाबला हुआ। इसमें चेन्नई ने 20 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने बैक टू बैक तीन छक्के हार्दिक पांड्या की गेंद पर जड़ दिए और एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। तो चलिए हम आपको दिखाते हैं कि कैसे माही मार रहा है और उनके नाम कौन सा अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माही मार रहा है.......

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में आखिरी चार गेंद में महेंद्र सिंह धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट शो देखने को मिला। हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे। वहीं, एमएस धोनी बल्लेबाजी करने उतरे और पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर जोरदार छक्का जड़ दिया। इसके बाद हार्दिक ने फुल लेंथ गेंद फेंकी, लेकिन धोनी ने उसे वाइड लॉन्ग ऑफ में बाउंड्री के बाहर भेज दिया। तीसरी गेंद एक फुल टॉस बॉल थी, जिसे धोनी ने डीप स्क्वायर लेग पर जड़ दिया और आसानी से छक्का मारा। इसके बाद आखिरी बॉल पर धोनी ने दो रन बटोरे। जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 206 रन बना पाई। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बनाएं। हालांकि, इसमें सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नाबाद 105 रनों की पारी खेली।

Scroll to load tweet…

धोनी के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में चार बॉलों में 20 रन अपने नाम किए। उन्होंने 500 की स्ट्राइक रेट से यह 20 रन बनाए। पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं, एमएस धोनी ने छक्कों की हैट्रिक लगाने के साथ ही एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। दरअसल, आईपीएल के इतिहास में पहली तीन गेंद में तीन छक्के जड़ने वाले एमएस धोनी पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैच में से 4 मैच जीत कर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम आठवें पायदान पर पहुंच गई है।

और पढ़ें- IPL 2024 CSK Vs MI: रोहित शर्मा का नाबाद शतक भी काम न आया, मुंबई इंडियन्स को चेन्नई ने 20 रनों से हराया