Hardik Pandya visits Somnath temple: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या कप्तानी विवाद के बीच बाबा भोलेनाथ की शरण में पहुंचे और गुजरात के प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। 

स्पोर्ट्स डेस्क: कहते हैं देवों के देव महादेव अपने हर भक्त के कष्ट हर लेते हैं, फिर चाहे भक्तों पर कितना ही बड़ा दुख क्यों ना आए। इसी तरह से कई क्रिकेटर भी जब मुश्किल दौर से गुजरते हैं, तो बाबा भोलेनाथ की शरण में जाते हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस पर आए कप्तानी विवाद के बीच मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या शुक्रवार को गुजरात के प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने हार्दिक पांड्या का वीडियो भी शेयर किया है। बता दें कि हार्दिक पांड्या से पहले कई क्रिकेटर्स भोलेनाथ की शरण में पहुंच चुके हैं, जिसमें सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, उमेश यादव, ईशान किशन जैसे कई खिलाड़ी शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भोलेनाथ का अभिषेक करते नजर आए हार्दिक पांड्या

श्री सोमनाथ टेंपल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल (X) पर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो शेयर किया है। इसे पोस्ट करते हुए लिखा- प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन एवं पूजा करने पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हार्दिक पांड्या सोमनाथ की शरण में पहुंच के पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक भी किया और पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ उनकी अराधना की। सोशल मीडिया पर हार्दिक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे अब तक लाइक कर चुके हैं।

Scroll to load tweet…

शुरुआत से ही आलोचना का शिकार हो रहे हार्दिक पांड्या

बता दें कि हार्दिक पांड्या इसी साल गुजरात टाइटंस की कप्तानी छोड़कर मुंबई इंडियंस में दोबारा वापस लौटे थे और रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बनाया गया था। जिसके चलते वह लगातार फैंस के बीच आलोचना का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं अपनी कप्तानी में उन्होंने अभी तक एक भी मैच मुंबई इंडियंस को नहीं जिताया है। इसके चलते वह और ज्यादा आलोचना का शिकार हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर ही नहीं मैदान पर मैच के दौरान भी हार्दिक को कई फैंस हूटिंग करते हुए नजर आए, लेकिन कुछ लोगों ने हार्दिक पांड्या का समर्थन भी किया। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी मुकाबला 1 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेला था, जिसमें उसे हार मिली थी। अब मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबला 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलने वाली है।

और पढ़ें- IPL 2024 SRH Vs CSK: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को छह विकेट से हराया, मार्करम की शानदार फिफ्टी