बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ में खरीदा। वैभव ने हाल ही में अंडर-19 टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाया था।

IPL Auction: सऊदी अरब के जेद्दा में सोमवार को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में बिहार के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की चर्चा रही। वैभव आईपीएल नीलामी के इतिहास में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्हें खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होड़ लगी थी। RR ने 1.10 करोड़ रुपए की बोली लगाकर वैभव को खरीद लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वैभव पहले खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र आईपीएल से भी कम है और उन्हें नीलामी में खरीदा गया है। उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक राहुल द्रविड़ के साथ काम करने का मौका मिलेगा। द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स में मुख्य कोच के रूप में वापस लौटे हैं।

बिहार के समस्तीपुर में हुआ था वैभव सूर्यवंशी का जन्म

वैभव सूर्यवंशी का जन्म बिहार के समस्तीपुर में हुआ था। हाल ही में उन्होंने अंडर-19 टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक लगाया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। ​​13 साल के इस खिलाड़ी ने इंडिया अंडर-19 टीम के लिए अपने पहले टेस्ट मैच में 58 गेंदों में शतक जड़ा। वैभव ने 14 चौके और 4 छक्के लगाए।

वैभव सिर्फ इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली से पीछे है। मोईन ने 2005 में इंग्लैंड अंडर-19 के लिए 56 गेंदों में शतक लगाया था। इससे पहले जनवरी 2024 में वह प्रथम श्रेणी मैच में पदार्पण करने वाले चौथे सबसे कम उम्र के भारतीय बने थे।

वैभव सूर्यवंशी ने कूच बिहार ट्रॉफी के 2023 एडिशन में बिहार के लिए खेला। झारखंड के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 128 गेंदों पर 22 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 151 रन बनाए। उन्होंने दूसरी पारी में 76 रन बनाए। सूर्यवंशी ने भारत अंडर 19 ए, भारत अंडर 19 बी, इंग्लैंड अंडर 19 और बांग्लादेश अंडर 19 की श्रृंखला में भी खेला। उन्होंने टूर्नामेंट में 53, 74, 0, 41 और 0 के स्कोर बनाए।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: 5 खिलाड़ी टीम में रखने पर MI ने खर्च किए 75 करोड़, जानें किन्हें खरीदा