मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL मैच खेला जा रहा है। टॉस दिल्ली ने जीता और मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। यह मैच जीतने के बाद मुंबई प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई हो जाएगी। 

IPL 2025: आईपीएल का 63वां मुकाबला बुधवार को मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। टॉस दिल्ली ने जीता और मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई इंडियंस के लिए है करो या मरो मुकाबला

यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो जैसा है। आज अगर मुंबई जीत जाती है तो प्लेऑफ में स्थान पक्का कर लेगी। गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के अपने स्थान पहले ही पक्का कर लिए हैं। अगर MI दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करती है तो हार्दिक पांड्या की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी और अंतिम टीम बन जाएगी।

दिल्ली को खलेगी अक्षर पटेल की कमी

दिल्ली को इस अहम मुकाबले में अपने कप्तान अक्षर पटेल की कमी खलेगी। वह नहीं खेल रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं। दिल्ली ने केएल राहुल को इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट की लिस्ट में रखा है। यह संभवतः एक रणनीतिक कदम है। दिल्ली ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कई गेंदबाजों को शामिल किया है।

दिल्ली कैपिटल्स XI: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार

मुंबई इंडियंस XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा