MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • KKR vs GT: कोलकाता के खिलाफ गुजरात को मिली जीत के 10 दमदार मोमेंट्स

KKR vs GT: कोलकाता के खिलाफ गुजरात को मिली जीत के 10 दमदार मोमेंट्स

KKR vs GT match result: आईपीएल 2025 के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रनों से हरा दिया। GT ने इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 12 अंक लेकर पहला स्थान पक्का कर लिया है। तीनों डिपार्टमेंट में टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
| Updated : Apr 22 2025, 09:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
KKR के कप्तान ने टॉस जीतकर चेज का फैसला किया
Image Credit : ANI

KKR के कप्तान ने टॉस जीतकर चेज का फैसला किया

गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जवाब में ठीक उल्टा नतीजा उन्हें देखने को मिला, क्योंकि शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने ताबड़तोड़ शुरुआत करके पहले ही मुश्किल में डाल दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
शुभमन गिल और साईं सुदर्शन बीच हुई शतकीय साझेदारी
Image Credit : ANI

शुभमन गिल और साईं सुदर्शन बीच हुई शतकीय साझेदारी

शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने कोलकाता के सभी गेंदबाजों की बैंड बजा दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 75 गेंदों पर 114 रनों की शतकीय साझेदारी की। उनकी लाजवाब प्रदर्शन के चलते शुरुआत में ही KKR की पूरी टीम दबाव में आ गई।

Related Articles

Related image1
PBKS vs RCB Photos: आरसीबी को मिली जीत के 10 शानदार मोमेंट्स, देखें विराट कोहली ने पंजाब से कैसे लिया हार का बदला?
Related image2
MI vs CSK Photos: मुंबई पलटन को मिली दमदार जीत के 10 लाजवाब मोमेंट्स, देखें रोहित-सूर्या के तूफान में कैसे उड़ी चेन्नई?
310
अर्धशतक बनाकर सुदर्शन आउट
Image Credit : ANI

अर्धशतक बनाकर सुदर्शन आउट

गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाने के बाद साईं सुदर्शन 36 गेंदों पर 52 रन बनाकर आंद्रे रसल की गेंद पर कैच आउट हो गए। लेकिन, तब तक उन्होंने कोलकाता की हालात खराब कर दी थी। इस तरह 114 रनों के स्कोर पर GT ने अपना पहला विकेट गंवा दिया।

410
गिल और बटलर ने पारी को आगे बढ़ाया
Image Credit : ANI

गिल और बटलर ने पारी को आगे बढ़ाया

सुदर्शन के आउट होने के बाद शुभमन गिल का साथ देने तीसरे नंबर पर जोस बटलर आए। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 33 गेंदों पर 58 रन जोड़े। जिसके बाद गुजरात की टीम बड़े स्कोर की ओर तेजी से बढ़ने लगी। गिल एकदम लाजवाब बल्लेबाजी कर रहे थे, तो वहीं बटलर का बल्ला भी हल्ला बोल रहा था।

510
शतक से चूक गए कप्तान शुभमन गिल
Image Credit : ANI

शतक से चूक गए कप्तान शुभमन गिल

एक समय शुभमन गिल को देखकर ऐसा लग रहा था, कि उनका शतक लग जाएगा। लेकिन, 90 रनों के स्कोर पर वो वैभव अरोरा की गेंद पर रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने 55 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 90 बनाने वाले कामयाब हुए। हालांकि, तब तक गुजरात मैच में काफी आगे निकल चुका था।

610
बटलर ने 200 के करीब पहुंचाया स्कोर
Image Credit : ANI

बटलर ने 200 के करीब पहुंचाया स्कोर

अंत के ओवरों में जोस बटलर ने गुजरात की पारी को संभाले रखा और 20 ओवर में टीम का स्कोर 198 रन तक पहुंचा दिया। बटलर के बल्ले से 23 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 41 रन बनाए और नाबाद रहे। शाहरुख खान ने भी 5 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 11 अहम रन जोड़े।

710
चेज करने उतरे केकेआर के दोनों ओपनर फेल
Image Credit : ANI

चेज करने उतरे केकेआर के दोनों ओपनर फेल

गुजरात टाइटंस के सामने 198 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी कोलकाला की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। पहले ही ओवर में अपना पहला मुकाबला खेल रहे रहमानुल्लाह गुरबाज 1 रन बनाकर आउट हो गए। सिराज ने अपनी पांचवीं गेंद पर उन्हें LBW कर दिया। उसके बाद 43 रन के स्कोर पर सुनील नारायण भी 17 बनाकर राशिद खान के शिकार बने।

810
रहाणे ने KKR पारी को संभाला
Image Credit : ANI

रहाणे ने KKR पारी को संभाला

शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभाला। उन्होंने पहले सुनील नारायण के साथ 41 रन जोड़े, फिर वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर भी 41 रन की साझेदारी की। रहाणे ने 36 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

910
काम नहीं आई लंबी बैटिंग लाइनअप
Image Credit : ANI

काम नहीं आई लंबी बैटिंग लाइनअप

KKR ने इस मुकाबले के लिए लंबी बैटिंग लाइनअप बना रखी थी, लेकिन किसी काम की नहीं आई। पहले वेंकटेश अय्यर 14, रिंकू सिंह 17, आंद्रे रसल 21, रमनदीप सिंह 1 और मोईन अली 0 बनाकर आउट हुए। हालांकि, अंत में अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 13 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन उससे टीम को फायदा नहीं मिला।

1010
GT के गेदबाजों ने कहर बरपाकर जीता मैच
Image Credit : ANI

GT के गेदबाजों ने कहर बरपाकर जीता मैच

पहले गुजरात की बल्लेबाजी ने कमाल किया उसके बाद गेंदबाजों ने भी कोलकाता की धज्जियां उड़ा दी। प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर और साईं किशोर को 1-1 विकेट मिला। जिसके चलते KKR की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 तक ही पहुंच पाई और मैच को GT ने 39 रनों से जीत लिया।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
आईपीएल
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सुनील गावस्कर शमर जोसेफ पर क्यों भड़के? भारत के खिलाफ चौथे T20I में खेल-भावना पर उठाए सवाल
Recommended image2
Who Won Yesterday's Cricket Match: IND vs WI कल का मैच कौन जीता? 4th T20 मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image3
IND vs WI: गंभीर को नहीं मिला जीत का तोहफा, अब आखिरी टी20 में होगा सीरीज का फैसला
Recommended image4
अभिषेक शर्मा 1 रन पर, संजू सैमसन ने अकेले मचाई तबाही; 23 गेंदों में ठोके 56 रन
Recommended image5
IND vs WI: 96 रन पर थे शाई होप, तिलक वर्मा की एक चूक और आखिरी गेंद पर पूरा हो गया शतक!
Related Stories
Recommended image1
PBKS vs RCB Photos: आरसीबी को मिली जीत के 10 शानदार मोमेंट्स, देखें विराट कोहली ने पंजाब से कैसे लिया हार का बदला?
Recommended image2
MI vs CSK Photos: मुंबई पलटन को मिली दमदार जीत के 10 लाजवाब मोमेंट्स, देखें रोहित-सूर्या के तूफान में कैसे उड़ी चेन्नई?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved